• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

जनवरी से वाहनों की कीमत बढ़ाने की कोई योजना नहीं: महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के कार्यकारी निदेशक तथा वाहन एवं कृषि क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश जेजुरिकर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम अभी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगे जब तक कि कच्चे माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि न हो।’’

  • Sushant Bhansali
  • Last Updated : November 27, 2025, 14:26 IST
  • Follow
  • Follow

महिंद्रा एंड महिंद्रा अगले साल जनवरी से वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार नहीं कर रही है जब तक कि कच्चे माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि न हो। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कार विनिर्माता कंपनियां आमतौर पर प्रत्येक वर्ष जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करती हैं।

महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) के कार्यकारी निदेशक तथा वाहन एवं कृषि क्षेत्र के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश जेजुरिकर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘ हम अभी कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करेंगे जब तक कि कच्चे माल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि न हो।’’

जेजुरिकर ने अगले साल जनवरी से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की कंपनी की योजना के बारे में सवाल किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इस बात से पूरी तरह अवगत हैं कि देश ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को कम करने का एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे जिससे कीमतें बढ़ाने के लिए मुनाफाखोरी के उद्देश्य को बढ़ावा देकर इस रणनीति को कमजोर किया जा सके।’’

जेजुरिकर ने कहा, ‘‘ इसलिए हम कीमतें तभी बढ़ाएंगे जब विनिर्माण लागत में स्पष्ट और ठोस वृद्धि होगी। हम केवल इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा नहीं करेंगे क्योंकि ऐसा आम तौर पर किया जाता है।’’

कार विनिर्माताओं ने जीएसटी दरों में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए 22 सितंबर से कीमतों में कटौती की घोषणा की है।

जीएसटी परिषद द्वारा कर दरों को युक्तिसंगत बनाने के निर्णय से अधिकतर छोटी एवं मध्यम आकार की कारों को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत की निचली कर श्रेणी में रखा गया है। अधिकतर बड़ी एसयूवी तथा लक्जरी वाहनों के लिए प्रभावी कर लगभग 50 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है।

Published: November 27, 2025, 14:26 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Mahindra

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close