• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एनटीपीसी ने नए खरीद मॉडल में वाणिज्यिक खनिकों से छह महीने में 30 लाख टन कोयला खरीदा

एनटीपीसी अपनी कोयला जरूरत का एक बड़ा हिस्सा कोल इंडिया से खरीदती थी। यह अपने खुद की निजी खदानों और आयात से भी कोयला प्राप्त करती थी।

  • Money9
  • Last Updated : April 13, 2025, 23:13 IST
  • Follow
NTPC ने खरीदा कोयला
  • Follow

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक एनटीपीसी ने कंपनी तक पहुंचाने (डोरस्टेप डिलीवरी) के नए खरीद मॉडल के तहत पिछले छह महीनों में वाणिज्यिक खनिकों से सीधे 30 लाख टन कोयला खरीदा है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य आगामी गर्मी के मौसम में बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता बढ़ाना है। इस मॉडल के तहत, नीलामी के माध्यम से चुने गए वाणिज्यिक कोयला खनिक के ऊपर कंपनी तक कोयला पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है।

इससे पहले, एनटीपीसी अपनी कोयला जरूरत का एक बड़ा हिस्सा कोल इंडिया से खरीदती थी। यह अपने खुद की निजी खदानों और आयात से भी कोयला प्राप्त करती थी। एनटीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “कंपनी ने कंपनी तक कोयला पहुंचाने के लिए एक नया खरीद मॉडल अपनाया है। कंपनी कोयला भी खरीद रही है, और ‘नीलामी के माध्यम से घरेलू कोयला खरीद’ के लिए एक निविदा जारी की गई है।” नाम न बताने की शर्त पर उन्होंने बताया कि पिछले छह महीनों में एनटीपीसी ने कई खरीद निविदाओं के माध्यम से लगभग 30 लाख टन तापीय कोयला खरीदा है।

इस अवधारणा को समझाते हुए अधिकारी ने कहा कि कंपनी के लिए लॉजिस्टिक एक मुद्दा बन जाता है और इससे कोयला खरीद की लागत बढ़ जाती है। इसलिए, एनटीपीसी ने कंपनी को कोयला आपूर्ति करने के लिए केवल वाणिज्यिक खनिकों से ही रुचि आमंत्रित करते हुए एक निविदा जारी की। कोल इंडिया नीलामी में बोली लगाने वाली कंपनी नहीं हो सकती है और जीतने वाली पार्टी कोल इंडिया से खरीदे गए कोयले की आपूर्ति भी नहीं कर सकती है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एनटीपीसी कोल इंडिया से कोयले की सबसे बड़ी खरीदार है और अगर लंबे समय में यह खरीद मॉडल सफल होता है, तो इससे खनिक की बिक्री पर असर पड़ेगा। इस साल गर्मियों के मौसम में 277 गीगावाट बिजली की अधिकतम मांग के सरकारी अनुमान के बीच यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण हो जाता है।

Published: April 13, 2025, 23:13 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Coal

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close