• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सुस्त कामकाज के बीच तेल-तिलहन कीमतें स्थिर

सूरजमुखी काफी मंहगा है और इस कारण लिवाली कमजोर है. इन परिस्थितियों में बाजार में कामकाज एकदम सुस्त रहने से तेल-तिलहन कीमतें स्थिर बनी रहीं.

  • Money9
  • Last Updated : December 20, 2025, 23:31 IST
  • Follow
ऑयलसीड
  • Follow

कामकाज सुस्त रहने के बीच स्थानीय तेल-तिलहन बाजार में शनिवार को सभी तेल-तिलहनों के भाव स्थिर बने रहे. सरसों, मूंगफली एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतें अपने पिछले बंद भावों पर ही बंद हुई.

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरसों के दाम ऊंचे हैं और इसलिए लिवाली प्रभावित है. दूसरी ओर, सोयाबीन के सस्ता होने के बावजूद लंबे समय से चले आ रहे घाटे के कारोबार के कारण इसके दाम पस्त हैं. सटोरिये कच्चा पाम तेल और पामोलीन के भाव ऊंचा बोल रहे पर जाड़े में कामकाज कमजोर है. सूरजमुखी काफी मंहगा है और इस कारण लिवाली कमजोर है. इन परिस्थितियों में बाजार में कामकाज एकदम सुस्त रहने से तेल-तिलहन कीमतें स्थिर बनी रहीं.

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,975-7,025 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली – 6,450-6,825 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,500 रुपये प्रति क्विंटल.

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,485-2,785 रुपये प्रति टिन.

सरसों तेल दादरी- 14,475 रुपये प्रति क्विंटल.

सरसों पक्की घानी- 2,430-2,530 रुपये प्रति टिन.

सरसों कच्ची घानी- 2,430-2,575 रुपये प्रति टिन.

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,425 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,025 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,190 रुपये प्रति क्विंटल.

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,200 रुपये प्रति क्विंटल.

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,200 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल.

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,000 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल.

सोयाबीन दाना – 4,700-4,750 रुपये प्रति क्विंटल.

सोयाबीन लूज- 4,400-4,450 रुपये प्रति क्विंटल.

Published: December 20, 2025, 23:31 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • oilseed

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close