• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ओला इलेक्ट्रिक ने रोसमेर्टा समूह के साथ बकाया राशि का किया निपटान

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने रोसमेर्टा ग्रुप के साथ सभी बकाया राशि का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटान कर लिया है। इसके बाद रोसमेर्टा ग्रुप ने एनसीएलटी (बेंगलुरु) से उक्त याचिकाओं को वापस लेने के लिए एक ज्ञापन दायर किया है।

  • Money9
  • Last Updated : March 25, 2025, 11:07 IST
  • Follow
Ola electric
  • Follow

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसकी शाखा ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पूर्व वाहन पंजीकरण सेवा प्रदाता रोसमेर्टा ग्रुप के साथ सभी बकाया राशि का निपटान कर लिया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड ने रोसमेर्टा ग्रुप के साथ सभी बकाया राशि का सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटान कर लिया है। इसके बाद रोसमेर्टा ग्रुप ने एनसीएलटी (बेंगलुरु) से उक्त याचिकाओं को वापस लेने के लिए एक ज्ञापन दायर किया है।

इसमें कहा, ‘‘इस मामले में पक्षों के बीच कोई और दावा या विवाद लंबित नहीं है।’’

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने कहा कि कंपनी मजबूत व्यावसायिक संबंध बनाए रखने और किसी भी वाणिज्यिक मुद्दे का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस महीने की शुरुआत में, रोसमेर्टा डिजिटल सर्विसेज लिमिटेड ने ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ दिवाला कार्यवाही शुरू करने की मांग की थी। उसने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपील अधिकरण (एनसीएलटी) की बेंगलुरु पीठ के समक्ष एक याचिका में ओला पर उसे प्रदान की गई सेवाओं के भुगतान में चूक का आरोप लगाया गया था।

ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसने परिचालन को सुव्यवस्थित करने और लाभप्रदता बढ़ाने की रणनीति के तहत अपनी पंजीकरण प्रक्रिया का प्रबंधन करने वाले दो राष्ट्रव्यापी विक्रेताओं के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया है।

Published: March 25, 2025, 11:07 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Ola Electric

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close