• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

ओयो ने इक्विटी शेयरधारकों के लिए बोनस इश्यू के आवेदन की समयसीमा बढ़ाई

कंपनी ने शेयरधारकों को भेजे संदेश में कहा कि डाक मतपत्र प्रक्रिया के दौरान उसे प्रतिक्रियाएं मिली हैं और उसने निवेशकों को उनके लिए उपयुक्त बोनस विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय देने का निर्णय लिया है।

  • Money9
  • Last Updated : November 2, 2025, 15:25 IST
  • Follow
It also stated that Oravel has failed to adequately disclose the consequences of an unfavourable verdict by India's Competition Commission of India (CCI).
  • Follow

यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने अपने गैर-सूचीबद्ध इक्विटी शेयरधारकों के लिए संभावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से संबंधित बोनस शेयर जारी करने के आवेदन की अंतिम तिथि एक नवंबर से बढ़ाकर सात नवंबर कर दी है।

कंपनी ने शेयरधारकों को भेजे संदेश में कहा कि डाक मतपत्र प्रक्रिया के दौरान उसे प्रतिक्रियाएं मिली हैं और उसने निवेशकों को उनके लिए उपयुक्त बोनस विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय देने का निर्णय लिया है।

ओयो ने कहा, ‘‘चयन की अवधि, जो मूल रूप से एक नवंबर को समाप्त होने वाली थी, वह अब नौ दिन बढ़ाकर सात नवंबर, 2025 कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, अब शेयरधारकों को अपने चुनाव पत्र के साथ क्लाइंट मास्टर लिस्ट (सीएमएल) जमा करने की आवश्यकता नहीं है।’’

बोनस के तहत, प्रत्येक 6,000 इक्विटी शेयर रखने वाले शेयरधारक को एक वरीयता शेयर मिलेगा। शेयरधारक दो विकल्प चुन सकते हैं। पहला फिक्स्ड विकल्प, जिसमें हर वरीयता शेयर एक इक्विटी शेयर में बदल जाएगा। दूसरा माइलस्टोन-लिंक्ड विकल्प, जिसमें बोनस तभी मिलेगा जब कंपनी इस वित्त वर्ष के दौरान अपने संभावित आईपीओ के लिए बैंकरों की नियुक्ति कर दे।

Published: November 2, 2025, 15:24 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Oyo

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close