• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

IPO लाने की तैयारी में ओयो, बैंकों के साथ चर्चा की शुरू

निवेश बैंकों के साथ प्रारंभिक चर्चा से संकेत मिला है कि सार्वजनिक पेशकश के लिए संभावित मूल्यांकन सीमा छह से सात अरब अमेरिकी डॉलर है।

  • Money9
  • Last Updated : May 27, 2025, 13:58 IST
  • Follow
oyo revenue
  • Follow

वैश्विक यात्रा प्रौद्योगिकी मंच ओयो ने नए सिरे से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए बैंकर के साथ चर्चा शुरू कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अंतिम तिमाही में सूचीबद्ध होने का लक्ष्य रखा है।

निवेश बैंकों के साथ प्रारंभिक चर्चा से संकेत मिला है कि सार्वजनिक पेशकश के लिए संभावित मूल्यांकन सीमा छह से सात अरब अमेरिकी डॉलर है।

इस घटनाक्रम से परिचित एक व्यक्ति ने बताया कि कंपनी ने पिछले महीने अनौपचारिक चर्चा शुरू की थी और अब वह प्रस्तावों पर विचार कर रही है।

सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ कंपनी, भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संस्थानों के साथ बातचीत कर रही है और इस साल अगस्त-सितंबर के बीच दस्तावेज दाखिल करने की योजना है। साथ ही अभी यह तय नहीं हुआ है कि वित्त वर्ष 2024-25 के वित्तीय परिणाम दाखिल किए जाएं या वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के वित्तीय परिणाम ऑडिट होने और दाखिल करने के लिए तैयार होने तक इंतजार किया जाए।’’

नए सिरे से आईपीओ लाने की पहल ऐसे समय में की गई है, जब ओयो ने 2021 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपने दस्तावेज दाखिल और फिर दोबारा दाखिल किए थे। इसमें सार्वजनिक पेशकश के जरिये 8,430 करोड़ रुपये जुटाने की बात कही गई थी।

कंपनी ने हालांकि मई 2024 में यह दस्तावेज वापस ले लिए थे।

सूत्रों ने संकेत दिया कि कंपनी के बेहतर वित्तीय खाके और परिचालन दक्षता ने निवेशकों का विश्वास फिर से जगाया है जिससे सार्वजनिक होने की भावना को फिर से बल मिला।

Published: May 27, 2025, 13:58 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Oyo

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close