• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

श्रीलंका में अदाणी ग्रीन एनर्जी के खिलाफ दायर अधिकार याचिकाएं वापस ली गईं

श्रीलंका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अदाणी ग्रीन एनर्जी की योजनाओं के खिलाफ दायर पांच मौलिक अधिकार याचिकाओं को वापस ले लिया गया है.

  • Money9
  • Last Updated : March 18, 2025, 19:09 IST
  • Follow
अदाणी
  • Follow

श्रीलंका के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अदाणी ग्रीन एनर्जी की योजनाओं के खिलाफ दायर पांच मौलिक अधिकार याचिकाओं को वापस ले लिया गया है. याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिकाएं अटॉर्नी जनरल की तरफ से दायर एक प्रस्ताव के बाद वापस ली हैं. अदाणी ग्रीन एनर्जी द्वारा श्रीलंका के निवेश बोर्ड को पवन ऊर्जा परियोजनाओं से पीछे हटने की सूचना देने के बाद यह प्रस्ताव लाया गया है.

अरबपति गौतम अदाणी की अगुवाई वाले समूह की कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी ने पिछले महीने कहा था कि वह मन्नार और पूनरी में प्रस्तावित पवन ऊर्जा परियोजना में आगे की भागीदारी से अलग हो रही है.

दरअसल, इन परियोजनाओं का श्रीलंका के अधिकार कार्यकर्ता लगातार विरोध कर रहे थे. पिछले साल मई में पिछली सरकार द्वारा परियोजना को मंजूरी दिए जाने के बाद 2024 में मौलिक अधिकार याचिकाएं दायर की गई थीं. इनमें परियोजना के पर्यावरणीय खतरों और पारदर्शिता की कमी की ओर इशारा किया गया था.

दिसंबर के अंत में राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के नेतृत्व वाली नई श्रीलंकाई सरकार ने परियोजना की समीक्षा करने और बिजली खरीद समझौते पर फिर से बातचीत करने का निर्णय लिया था. उसके बाद अदाणी समूह ने इस परियोजना से अपने हाथ पीछे खींच लिए.

दरअसल, श्रीलंका की नई सरकार का मानना है कि इस परियोजना के लिए निर्धारित बिजली मूल्य बहुत अधिक है लिहाजा इसे आठ सेंट से घटाकर छह सेंट से नीचे लाने की जरूरत है.

सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव से पहले नेशनल पीपल्स पावर (एनपीपी) सरकार ने परियोजना को रद्द करने का वादा किया था. दिसंबर के अंत में, नए मंत्रिमंडल ने खरीद मूल्य पर फिर से बातचीत करने का विकल्प चुना.

श्रीलंकाई सरकार के प्रवक्ता नलिंदा जयथिसा ने कम यूनिट कीमतों पर सरकार का आग्रह मंगलवार को एक बार फिर दोहराया.

Published: March 18, 2025, 19:09 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Adani Green Energy

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close