• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का जून तिमाही का शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 534 करोड़ रुपये पर

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के लिए कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,082 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,832 करोड़ रुपये थी.

  • Money9
  • Last Updated : July 21, 2025, 23:04 IST
  • Follow
PNB
  • Follow

आवास वित्त कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़कर 534 करोड़ रुपये हो गया.

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 433 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था.

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि अप्रैल-जून तिमाही के लिए कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,082 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 1,832 करोड़ रुपये थी.

आलोत्य तिमाही के लिए कंपनी की ब्याज आय एक साल पहले के 1,739 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,980 करोड़ रुपये हो गई.

इस दौरान शुद्ध ब्याज आय भी 17 प्रतिशत बढ़कर 760 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 651 करोड़ रुपये थी.

कंपनी की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर 1.06 प्रतिशत रह गईं जबकि जून, 2024 के अंत में यह 1.3 प्रतिशत थीं.

कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात जून तिमाही के अंत में 29.68 प्रतिशत रहा.

Published: July 21, 2025, 23:04 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • PNB

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close