• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पीएनबी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 4,904 करोड़ रुपये हुआ

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 7,227 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ, जबकि अप्रैल से सितंबर (पहली छमाही) में यह लाभ 14,308 करोड़ रुपये रहा.

  • Money9
  • Last Updated : October 18, 2025, 16:39 IST
  • Follow
PNB
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) का वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़कर 4,904 करोड़ रुपये हो गया.

बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसे 4,303 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को 7,227 करोड़ रुपये का परिचालन लाभ हुआ, जबकि अप्रैल से सितंबर (पहली छमाही) में यह लाभ 14,308 करोड़ रुपये रहा.

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 36,214 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025- 26 की पहली छमाही में 73,445 करोड़ रुपये रही, जो कि सालाना आधार पर क्रमशः 5.1 प्रतिशत और 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 21,047 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 20,993 करोड़ रुपये थी जो सालाना आधार पर 0.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

सकल एनपीए अनुपात चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3.45 प्रतिशत हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.48 प्रतिशत था.

Published: October 18, 2025, 16:39 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • PNB

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close