• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

भारत की नैचुरल गैस की मांग 2030 तक हो सकती है दोगुनी: PNGRB

PNGRB के चेयरपर्सन अनिल कुमार जैन ने कहा कि यदि त्वरित प्रगति, अनुकूल नीति कार्यान्वयन और बढ़े हुए निवेश जैसे कारक अनुकूल रहे तो भारत में प्राकृतिक गैस की मांग 2030 तक लगभग दोगुनी हो सकती है

  • Money9
  • Last Updated : March 26, 2025, 18:57 IST
  • Follow
नैचुरल गैस की मांग
  • Follow

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के चेयरपर्सन अनिल कुमार जैन ने कहा कि यदि त्वरित प्रगति, अनुकूल नीति कार्यान्वयन और बढ़े हुए निवेश जैसे कारक अनुकूल रहे तो भारत में प्राकृतिक गैस की मांग 2030 तक लगभग दोगुनी हो सकती है।

उन्होंने बुधवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि शहरी गैस वितरण (CGD) तंत्र की इस वृद्धि में प्रमुख भूमिका रहने की उम्मीद है।

जैन ने कहा, ‘भारत में वर्तमान में प्राकृतिक गैस की खपत 19 करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन है। हमें 2030 तक शहरी गैस वितरण में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।’

उन्होंने कहा, ‘वृद्धि अनुमानों के अनुसार मौजूदा वैश्विक तथा घरेलू स्थितियों व नीतियों के आधार पर प्राकृतिक गैस की खपत बढ़कर 29.7 करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन हो जाएगी। यदि स्थिति अनुकूल रही तो 2030 तक मांग बढ़कर 36.5 करोड़ मानक घनमीटर प्रतिदिन होगी।’

जैन प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों के बुनियादी ढांचे पर दूसरे पीएनजीआरबी राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गांधीनगर पहुंचे हैं।

पीएनजीआरबी एक वैधानिक निकाय है जो पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों तथा प्राकृतिक गैस के शोधन, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण, विपणन व बिक्री को विनियमित करने के लिए अधिकृत है।

जैन ने साथ ही मांग की कि राज्य सरकारें कर में कटौती पर विचार करें, क्योंकि प्राकृतिक गैस एक स्वच्छ ईंधन है।

Published: March 26, 2025, 18:57 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • natural gas

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close