• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

दुनिया की पहली प्राइवेट स्पेसवॉक के साथ सुरक्षित धरती पर लौटी पोलारिस टीम

पांच दिन की सफल यात्रा के बाद पोलरिस डॉन अंतरिक्ष यात्रियों के प्राइवेट ग्रुप के साथ धरती पर वापसी हुई.

  • Money9
  • Last Updated : September 16, 2024, 16:58 IST
  • Follow
अंतरिक्ष से वापस लौटी टीम
  • Follow

पांच दिन की सफल यात्रा के बाद पोलरिस डॉन अंतरिक्ष यात्रियों के प्राइवेट ग्रुप की साथ धरती पर वापसी हुई. यह यात्रा स्पेसएक्स का सफल मिशन साबित हुआ है. स्पेसएक्स (SpaceX) कैप्सूल चार नागरिकों को लेकर रविवार को फ्लोरिडा के ड्राई टोरटुगास के पास मेक्सिको की खाड़ी में उतरा.

इस स्पेसएक्स कैप्सूल में टेक उद्दमी जेरेड इसाकमैन, दो स्पेसएक्स इंजीनियर और एक पूर्व वायु सेना थंडरबर्ड पायलट सवार थे. मिशन में दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेसवॉक शामिल था. अंतरिक्ष से पृथ्वी की यह यात्रा लाइव दिखाई जा रही थी. पृथ्वी पर वापसी का सीधा प्रसारण एलन मस्क के नेतृत्व वाली स्पेसएक्स द्वारा किया गया.

“स्पेस से पृथ्वी पर्फेक्ट दुनिया सी दिखती है”

कैप्सूल पृथ्वी से लगभग 460 मील (740 किलोमीटर) ऊपर परिक्रमा करते हुए पहला निजी स्पेसवॉक किया. यह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन और हबल स्पेस टेलीस्कोप से भी अधिक ऊंचा है. मंगलवार को उड़ान भरने के बाद उनका स्पेसक्राफ्ट 875 मील (1,408 किलोमीटर) की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंच गया.

मिशन के पूरा होने पर, पोलारिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, “स्पेसएक्स और पोलारिस डॉन क्रू ने पहला कमर्शियल स्पेसवॉक पूरा कर लिया है!” मिशन कमांडर जेरेड इसाकमैन ने ड्रैगन एग्जिट के दौरान और ~ 738 किमी से हमारे पृथ्वी को देखते हुए संदेश भेजा. अपने संदेश में उन्होंने कहा, “स्पेसएक्स, बेशक घर वापसी पर काम हमारा इंतजार कर रहा है. लेकिन यहां से, पृथ्वी एक पर्फेक्ट दुनिया के तरह दिखती है.”

https://twitter.com/PolarisProgram/status/1834210476156129761

इस मिशन के पूरा होने के साथ इसाकमैन स्पेसवॉक करने वाले 264वें व्यक्ति बन गए हैं. 1965 में सोवियत संघ ने पहली बार ऐसा किया था. स्पेसएक्स की सारा गिलिस अंतरिक्ष में चलने वाली 265वीं व्यक्ति हैं. अब तक, सभी स्पेसवॉक पेशेवर अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा किए गए थे.

Published: September 16, 2024, 16:58 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • SpaceX

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close