• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी ने 2025-26 के लिए 13,600 करोड़ रुपये का बजट पेश किया

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बुधवार को यहां प्रादेशिक विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13,600 करोड़ रुपये का ‘कर-मुक्त’ बजट पेश किया.

  • Money9
  • Last Updated : March 12, 2025, 12:54 IST
  • Follow
पंजाब बजट
  • Follow

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बुधवार को यहां प्रादेशिक विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 13,600 करोड़ रुपये का ‘कर-मुक्त’ बजट पेश किया. उन्होंने कहा कि केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश के बीच घनिष्ठ सहयोग और समन्वित प्रयासों के कारण, मेरी सरकार पिछले चार वर्षों से, खासकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार कई प्रगतिशील कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रही है.मुख्यमंत्री के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश की अपनी राजस्व प्राप्तियां 7,641.40 करोड़ रुपये अनुमानित की गई हैं. राज्य आपदा राहत कोष सहित केंद्रीय सहायता 3,432.18 करोड़ रुपये अनुमानित की गई है. केंद्रीय सड़क निधि 25 करोड़ रुपये है और केंद्र प्रायोजित योजना के तहत आवंटन 400 करोड़ रुपये अनुमानित किया गया है. केंद्र सरकार ने राजकोषीय घाटे के अंतर को पाटने के लिए 2,101.42 करोड़ रुपये तक के बातचीत से तय ऋण सहित शुद्ध उधार सीमा (एनबीसी) के लिए अपनी मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि 13,600 करोड़ रुपये के बजट अनुमान में से 11,624.72 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के लिए तथा 1,975.28 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किए गए हैं. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित बजट में कुल व्यय के सापेक्ष पूंजीगत व्यय का प्रतिशत उल्लेखनीय रूप से लगभग 10 गुना होकर 9.80 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि वर्ष 2021-22 में यह केवल 1.66 प्रतिशत था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निरंतर सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान 15वीं विधानसभा में यह उनका लगातार पांचवां बजट है.उन्होंने चालू वित्त वर्ष (2024-25) में विशेष बजट घटकों के लिए 2,760 करोड़ रुपये के आवंटन की भी घोषणा की, जिसमें लैंगिक बजट के लिए 1,458 करोड़ रुपये, युवा पहल के लिए 613 करोड़ रुपये और हरित परियोजनाओं के लिए 689 करोड़ रुपये शामिल हैं. उन्होंने कहा, “हमारे वित्तीय संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा वेतन, पेंशन, ऋण की अदायगी और ब्याज भुगतान जैसे प्रतिबद्ध व्ययों में चला जाता है.”

Published: March 12, 2025, 12:54 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Budget

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close