• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

पंजाब: प्रधानमंत्री मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा किया

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य गणमान्य व्यक्ति लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

  • Money9
  • Last Updated : February 1, 2026, 17:27 IST
  • Follow
पीएम नरेंद्र मोदी
  • Follow

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास महाराज जी हवाई अड्डा, आदमपुर किया और लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर सिविल टर्मिनल भवन का ऑनलाइन तरीके से उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न लगभग तीन बजकर 45 मिनट पर आदमपुर हवाई अड्डे पहुंचे। वह गुरु रविदास की 649वीं जयंती के मौके पर डेरा सचखंड बल्लां भी जाएंगे।

मोदी ने लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का भी उद्घाटन किया जिससे पंजाब में बुनियादी विमानन ढांचे को और बढ़ावा मिलेगा।

रायकोट उपखंड के हलवारा स्थित भारतीय वायु सेना अड्डे पर विकसित इस टर्मिनल से क्षेत्र में हवाई संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होने और औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हवाई अड्डे की टर्मिनल भवन परियोजना को पंजाब सरकार और भारतीय विमानन प्राधिकरण के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में 54.67 करोड़ रुपये के परिव्यय से स्थापित किया गया है।

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और अन्य गणमान्य व्यक्ति लुधियाना के हलवारा हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री कार्यालय से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया था, ‘‘संत गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण इस पूजनीय संत और समाज सुधारक को श्रद्धांजलि है, जिनकी समानता, करुणा और मानवीय गरिमा की शिक्षाएं भारत के सामाजिक मूल्यों को प्रेरित करती रहती हैं।’

Published: February 1, 2026, 17:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • punjab

Related

  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
  • वैश्विक वृद्धि में भारत का 16 प्रतिशत योगदान, बनेगा दुनिया का नया वृद्धि इंजनः मोदी
  • अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी दाम पर कच्चा तेलः गोयल
  • इंडिगो को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित मामले में मिला 1.27 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस
  • बैंक अधिकतम 75 प्रतिशत अधिग्रहण राशि को कर सकेंगे वित्तपोषितः आरबीआई

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close