• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रबी फसलों का रकबा बढ़कर 5.81 करोड़ हेक्टेयर, गेहूं की बुवाई भी बढ़ी

दलहनों में चना का रकबा 91.7 लाख हेक्टेयर और मसूर का 15.7 लाख हेक्टेयर रहा, हालांकि उड़द एवं मूंग के रकबे में कमी आई है।.

  • Money9
  • Last Updated : December 22, 2025, 22:44 IST
  • Follow
  • Follow

चालू रबी सत्र में फसलों का कुल रकबा बढ़कर 5.81 करोड़ हेक्टेयर तक पहुंच गया है जो एक साल पहले की समान अवधि में 5.72 करोड़ हेक्टेयर था। कृषि मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।. . रबी सत्र की मुख्य फसल गेहूं की बुवाई लगभग अंतिम चरण में है और इसका रकबा 3.02 करोड़ हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह तीन करोड़ हेक्टेयर था।. . हालांकि, पिछले रबी मौसम में गेहूं की कुल बुवाई 3.28 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में हुई थी।. . आंकड़ों के मुताबिक, धान का रकबा बढ़कर 13.3 लाख हेक्टेयर हो गया है, जो एक साल पहले 11.5 लाख हेक्टेयर था।. . दलहन फसलों के तहत बुवाई का कुल क्षेत्रफल 1.27 करोड़ हेक्टेयर हो गया है जबकि पिछले वर्ष यह 1.23 करोड़ हेक्टेयर था।. . दलहनों में चना का रकबा 91.7 लाख हेक्टेयर और मसूर का 15.7 लाख हेक्टेयर रहा, हालांकि उड़द एवं मूंग के रकबे में कमी आई है।. . मोटे अनाजों में मक्का की फसल का रकबा बढ़कर 18.3 लाख हेक्टेयर और रागी का 68 हजार हेक्टेयर हो गया है।. . तिलहनों का कुल रकबा मामूली बढ़त के साथ 93.3 लाख हेक्टेयर हो गया है जिसमें रैपसीड एवं सरसों का हिस्सा 87.8 लाख हेक्टेयर रहा।. . रबी फसलों की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है और इनकी कटाई मार्च-अप्रैल में की जाती है।

Published: December 22, 2025, 22:44 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • wheat

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close