• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

2026 के अंत तक आईपीओ लाने की तैयारी शुरू कर सकती है रैपिडो: सह-संस्थापक

सांका ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से पहले रैपिडो अपने सबसे करीब के प्रतिद्वंद्वी की तुलना में बड़ी कंपनी बनना चाहती है.

  • Money9
  • Last Updated : November 9, 2025, 21:32 IST
  • Follow
  • Follow

टैक्सी सेवा प्रदाता कंपनी रैपिडो को उम्मीद है कि वह सार्वजनिक सूचीबद्धता के लिए अगले साल के अंत तक काम शुरू कर सकती है. कंपनी के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने पीटीआई-भाषा को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा कि कंपनी अगले कुछ वर्षों तक सालाना 100 प्रतिशत की वृद्धि बनाए रखना चाहती है.

सांका ने कहा कि आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने से पहले रैपिडो अपने सबसे करीब के प्रतिद्वंद्वी की तुलना में बड़ी कंपनी बनना चाहती है.

उन्होंने कहा, ”हम शेयर बाजारों के बारे में सोचने से पहले और आगे बढ़ना चाहते हैं. फिलहाल, हमारा विचार यह है कि हम आगे कैसे बढ़ें… पिछले दो सालों में हमारी वृद्धि दर 100 प्रतिशत रही है. हम कम से कम कुछ और सालों तक इसी वृद्धि दर को जारी रखना चाहते हैं और फिर बाजार के बारे में सोचेंगे.”

यह पूछने पर कि क्या रैपिडो दो साल बाद आईपीओ लाने की तैयारी शुरू करने पर विचार कर रही है, सांका ने कहा कि कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर हर तिमाही में समयसीमा बदलती रहती है, लेकिन कंपनी इसके लिए तैयार रहना चाहती है.

उन्होंने कहा, ”हम तैयारी के लिहाज से, व्यावसायिक लिहाज से और अपेक्षित सभी पहलुओं से इस दिशा में कदम उठा रहे हैं.”

Published: November 9, 2025, 21:32 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IPO

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close