• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आरबीआई ने निर्यातकों को विदेशी व्यापार आय लाने के लिए समयसीमा बढ़ायी, फियो ने किया स्वागत

इस समय निर्यातकों द्वारा किए गए माल या सॉफ्टवेयर निर्यात का मूल्य निर्यात की तारीख से नौ महीने में पूरी तरह से वसूल कर देश में वापस लाना जरूरी है.

  • Money9
  • Last Updated : November 14, 2025, 23:03 IST
  • Follow
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • Follow

भारतीय रिजर्व बैंक ने निर्यातकों की समस्या को देखते हुए उन्हें अपनी निर्यात आय देश में लाने के लिए 15 महीने का वक्त दिया है. यह समय सीमा फिलहाल नौ महीने है.

निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो ने आरबीआई के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे निर्यात व्यापार को बड़ी राहत मिलेगी.

अगस्त से भारतीय निर्यात पर अमेरिका के भारी शुल्क लगाने के कारण निर्यातकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका ने भारत से आने वाले सामानों पर 50 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया है, जो 27 अगस्त से प्रभावी हुआ.

इस समय निर्यातकों द्वारा किए गए माल या सॉफ्टवेयर निर्यात का मूल्य निर्यात की तारीख से नौ महीने में पूरी तरह से वसूल कर देश में वापस लाना जरूरी है.

विदेशी मुद्रा प्रबंधन (वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात) विनियमों में संशोधन के बाद ये बदलाव किए गए हैं.

आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी ​​दास द्वारा 13 नवंबर को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि इन नियमों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन (वस्तुओं और सेवाओं का निर्यात) (द्वितीय संशोधन) विनियम, 2025 कहा जा सकता है.

आरबीआई ने इससे पहले कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 में निर्यातकों के लिए इस समय सीमा को बढ़ाकर 15 महीने कर दिया था.

इसके अलावा आरबीआई ने निर्यात के लिए अग्रिम भुगतान प्राप्त होने पर माल के निर्यात की अवधि को एक वर्ष से बढ़ाकर तीन वर्ष कर दिया है.

भारतीय निर्यातकों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन ने कहा, ‘इस विस्तार से निर्यात व्यापार को बड़ी राहत मिलेगी. निर्यातक विदेशी खरीदारों को बेहतर क्रेडिट अवधि प्रदान कर सकेंगे. इस व्यापार-समर्थक फैसले के कारण व्यापार संबंधी अनुपालन और मजबूत होगा. अग्रिम भुगतान मिलने पर भारतीय निर्यातकों को माल के निर्यात के लिए पर्याप्त समय मिलेगा.’’

उन्होंने कहा कि कर्ज और पैकिंग क्रेडिट से जुड़ी राहत उपायों से निर्यातक अपनी नकदी का उचित प्रबंधन कर सकेंगे.

Published: November 14, 2025, 23:03 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • RBI

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close