• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

आरबीआई ने रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव के मसौदा नियम जारी किए

रुपया आईआरडी बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर किए गए आईआरडी लेनदेन की जानकारी देने का प्रावधान लाने का भी प्रस्ताव है।

  • Manish Mishra
  • Last Updated : June 16, 2025, 19:26 IST
  • Follow
Photo Credit: TV9 Bharatvarsh
  • Follow

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव के लिए मसौदा नियम जारी किए ताकि मौजूदा नियामकीय ढांचे को बाजार और अन्य संबंधित घटनाक्रम के अनुरूप ढाला जा सके।

‘ब्याज दर डेरिवेटिव’ ऐसा वित्तीय डेरिवेटिव अनुबंध होता है जिसका मूल्य एक या अधिक ब्याज दर, ब्याज दर साधनों की कीमतों या ब्याज दर सूचकांकों से हासिल होता है। ये ऐसे अनुबंध होते हैं जो भविष्य में ब्याज दरों में होने वाले उतार-चढ़ाव के जोखिम से निपटने में मदद करते हैं।

रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव (आईआरडी) के लिए मौजूदा नियामकीय ढांचा जून 2019 में जारी किया गया था। उसके बाद से बाजार में कई नए घटनाक्रम हुए हैं, जिनमें नए उत्पाद आने के साथ बाजार में अनिवासियों की भागीदारी भी शामिल है।

आरबीआई ने ‘मसौदा प्रमुख निर्देश- भारतीय रिजर्व बैंक (रुपया ब्याज दर डेरिवेटिव) निर्देश, 2025’ जारी किया है।

आरबीआई ने कहा, ‘आईआरडी निर्देशों की व्यापक समीक्षा की गई और इसे बाजार एवं अन्य संबंधित घटनाक्रम के साथ समायोजित करने के लिए मसौदा निर्देश तैयार किए गए हैं।’

मसौदे के मुताबिक, एक अनिवासी अपने केंद्रीय इकाई या अपनी समूह इकाई के जरिये आईआरडी लेनदेन कर सकता है। इस तरह के लेनदेन में बैंक यह सुनिश्चित करेगा कि केंद्रीय इकाई/ समूह इकाई उपयोगकर्ता द्वारा उसके लिए और उसकी तरफ से सौदा करने के लिए अधिकृत है।

आरबीआई ने इस मसौदे पर सात जुलाई, 2025 तक बैंकों, बाजार प्रतिभागियों और अन्य इच्छुक पक्षों से टिप्पणियां मांगी हैं।

अनुपालन बोझ को कम करने के लिए मसौदा निर्देशों के तहत रिपोर्टिंग प्रावधानों को भी युक्तिसंगत बनाया गया है।

इसके अलावा रुपया आईआरडी बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए वैश्विक स्तर पर किए गए आईआरडी लेनदेन की जानकारी देने का प्रावधान लाने का भी प्रस्ताव है।

Published: June 16, 2025, 19:26 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • RBI
  • rupees

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close