• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रिलायंस जियो सितंबर में नए ग्राहक जोड़ने में शीर्ष पर: रिपोर्ट

फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार में वृद्धि के साथ रिलायंस जियो का कुल ग्राहक आधार पहली बार 50 करोड़ को पार कर गया. इसका कुल ग्राहक आधार 50.64 करोड़ से अधिक रहा.

  • Money9
  • Last Updated : October 27, 2025, 23:29 IST
  • Follow
  • Follow

रिलायंस जियो ने सितंबर 2025 में नए ग्राहक जोड़ने में अग्रणी बने रहते हुए इस महीने 2,12,662 वायरलाइन ग्राहक और 32.49 लाख मोबाइल कनेक्शन जोड़े. ट्राई की सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने भी सितंबर में नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने के मामले में भारती एयरटेल पर अपनी बढ़त बनाए रखी.

फिक्स्ड वायरलेस ब्रॉडबैंड ग्राहक आधार में वृद्धि के साथ रिलायंस जियो का कुल ग्राहक आधार पहली बार 50 करोड़ को पार कर गया. इसका कुल ग्राहक आधार 50.64 करोड़ से अधिक रहा.

बीएसएनएल ने मोबाइल ग्राहक आधार के मामले में भारती एयरटेल पर अपनी बढ़त बनाए रखी.

दूरसंचार नियामक ट्राई की सितंबर, 2025 की मासिक ग्राहक रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की बीएसएनएल ने 5.24 लाख ग्राहक जोड़े, जबकि भारती एयरटेल ने 4.37 लाख ग्राहक जोड़े.

वोडाफोन आइडिया (वीआई), सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट जारी रही.

वीआई ने 7.44 लाख मोबाइल ग्राहक, एमटीएनएल ने 56,928 और आरकॉम ने 13 ग्राहक गंवाएं.

Published: October 27, 2025, 23:29 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Telecom

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close