• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रिलायंस पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 45 करोड़ रुपये रहा

कंपनी के उत्तर प्रदेश स्थित 1,200 मेगावाट रोसा बिजली संयंत्र ने 97 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) हासिल किया, जबकि मध्यप्रदेश स्थित 3,960 मेगावाट सासुन ‘अल्ट्रा मेगा’ बिजली परियोजना ने तिमाही में 91 प्रतिशत पीएलएफ हासिल किया.

  • Money9
  • Last Updated : July 19, 2025, 18:59 IST
  • Follow
रिलायंस
  • Follow

रिलायंस पावर का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 44.68 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी ने शनिवार को बताया कि खर्च घटने से उसे मुनाफा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 97.85 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. रिलायंस पावर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आमदनी 2,025.31 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,069.18 करोड़ रुपये थी.

रिलायंस पावर का खर्च घटकर 1,953.01 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि में 2,142.51 करोड़ रुपये था.

कंपनी ने बयान में कहा कि जून, 2025 तक उसका कुल मूल्य 16,431 करोड़ रुपये था.

कंपनी के उत्तर प्रदेश स्थित 1,200 मेगावाट रोसा बिजली संयंत्र ने 97 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) हासिल किया, जबकि मध्यप्रदेश स्थित 3,960 मेगावाट सासुन ‘अल्ट्रा मेगा’ बिजली परियोजना ने तिमाही में 91 प्रतिशत पीएलएफ हासिल किया.

रिलायंस पावर की अनुषंगी कंपनी रिलायंस एनयू एनर्जीज को एसजेवीएन लिमिटेड से सबसे बड़ी आईएसटीएस-संबद्ध सौर और बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) परियोजना के लिए परियोजना मिली है.

रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस पावर लिमिटेड भारत की अग्रणी निजी क्षेत्र की बिजली उत्पादन कंपनियों में से एक है. इसका परिचालन पोर्टफोलियो 5,305 मेगावाट का है.

Published: July 19, 2025, 18:59 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Reliance Power results

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close