• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

शॉपिंग में बिलिंग की लाइन से मिलेगा छुटकारा, जियो की इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट खुद बना देगी बिल

शॉपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से कार्ट खुद ही खरीदारी का बिल बना देगी. रिलायंस जियो ने इस कमाल की टेक्नोलॉजी को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में प्रदर्शित किया है.

  • Money9
  • Last Updated : October 17, 2024, 17:11 IST
  • Follow
जियो इंटेलीजेंट शॉपिंग कार्ट
  • Follow

त्योहारी सीजन में मार्केट में खूब भीड़ देखने को मिलती है और साथ ही स्टोर्स पर बिलिंग के लिए लंबी लाइन भी. आप भी कभी न कभी बिलिंग की लाइन में लगे ही होंगे. लेकिन अब बिलिंग की लंबी लाइन से छुटकारा मिलने जा रहा है. जियो की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बिलिंग की लाइन को खत्म कर देगी. शॉपिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल से कार्ट खुद ही खरीदारी का बिल बना देगी. रिलायंस जियो ने इस कमाल की टेक्नोलॉजी को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 में प्रदर्शित किया है. कहा जा रहा है कि ग्राहक इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे और उन्हें बिलिंग की लाइन से छुटकारा मिल जाएगा.

शॉपिंग कार्ट सीधे बिलिंग

स्टोर में उपलब्ध इंटेलिजेंट शॉपिंग कार्ट सीधे बिलिंग डेस्क से जुड़ी होंगी और इसके जरिए खरीदे हुए सामानों की बिलिंग होगी. स्टोर में ग्राहक जो भी सामान कार्ट में डालेगा, उस सामान को कार्ट पर लगे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे और स्कैनर कैप्चर करके बिलिंग डेस्क को भेज देंगे. इसके बाद डेटा बेस से प्रोडक्ट का प्राइस निकाल कर बिल में जोड़ दिया जाएगा.

रिलायंस रिटेल स्टोर में ट्रायल

गलती से शॉपिंग कार्ट में डाले गए प्रोडक्ट को अगर ग्राहक कार्ट से निकाल देता है, तो उस प्रोडक्ट का प्राइस तुरंत बिल से स्वंय ही हट जाएगा. बिलिंग डेस्क ग्राहक की कार्ट का क्यूआर कोड स्कैन करेगा और आपका बिल पेमेंट के लिए तैयार हो जाएगा. रिलायंस रिटेल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शॉपिंग कार्ट का पायलट प्रोजेक्ट हैदराबाद और मुंबई के कुछ चुनिंदा स्टोर्स में चला रही है. ग्राहकों से मिल रहे शानदार फीडबैक के चलते जल्द ही इसे अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ेगा इलेक्ट्रानिक तराजू

छोटे दुकानदारों के इलेक्ट्रानिक तराजू को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जोड़ा जा सकेगा. इलेक्ट्रानिक तराजू पर मूंग की दाल रखने पर, यह न केवल दाल का तौल करेगा साथ ही उसपर लगे कैमरों से उसे पहचान भी लेगा. यानी किसी भी तरह के प्रोडक्ट को इलेक्ट्रानिक तराजू पर रखते ही उसका नाप-तौल और कीमत तुरंत पता चल जाएगी. तराजू के सामने शॉपिंग कार्ट की तरह का एक एरिया मार्क होगा जिसमें पैक्ड प्रोडक्ट को रखते ही उसकी कीमत भी बिल में जुड़ जाएगी.

Published: October 17, 2024, 17:11 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Reliance Jio

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close