• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

देश के शीर्ष आठ प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 2025 में 12 प्रतिशत घटकर 3,86,365 इकाई:प्रॉपटाइगर

मुंबई स्थित सूचीबद्ध कंपनी ऑरम प्रॉपटेक द्वारा पिछले साल अधिग्रहीत प्रॉपटाइगर ने बृहस्पतिवार को आठ प्रमुख शहरों के प्राथमिक आवासीय बाजार के आंकड़े जारी किए।

  • Money9
  • Last Updated : January 22, 2026, 15:19 IST
  • Follow
Tata Rio De Goa project. Pic: Tata Housing
  • Follow

देश के शीर्ष आठ प्रमुख शहरों में कुल आवासीय बिक्री 2025 में 12 प्रतिशत घटकर 3,86,365 इकाई रही। हालांकि दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में पिछले वर्ष आवासीय बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 1.33 लाख इकाई से अधिक रही। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी प्रॉपटाइगर ने यह जानकारी दी।

मुंबई स्थित सूचीबद्ध कंपनी ऑरम प्रॉपटेक द्वारा पिछले साल अधिग्रहीत प्रॉपटाइगर ने बृहस्पतिवार को आठ प्रमुख शहरों के प्राथमिक आवासीय बाजार के आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के अनुसार, 2025 कैलेंडर वर्ष में आठ प्रमुख शहरों में कुल आवासीय बिक्री 12 प्रतिशत घटकर 3,86,365 इकाई पर आ गई जो 2024 में 4,36,992 इकाई रही थी।

इस दौरान मुंबई क्षेत्र, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), पुणे और अहमदाबाद में आवासीय बिक्री में गिरावट दर्ज की गई जबकि बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई तथा कोलकाता में बिक्री बढ़ी।

ऑरम प्रॉपटेक के कार्यकारी निदेशक ओंकार एस. ने कहा, ‘‘ 2025 मांग में गिरावट का नहीं बल्कि पुनर्संयोजन का वर्ष रहा। खरीदार सक्रिय रहे लेकिन अधिक सोच-समझकर निर्णय लिए गए। वहीं डेवलपर ने आपूर्ति को अनुशासित ढंग से प्रबंधित किया। …कम बिक्री के बावजूद कीमतें स्थिर बनी रहीं।’’

उन्होंने कहा कि शहरों में दक्षिण भारत के तीन शहरों में बेहतर आपूर्ति एवं मजबूत मांग के दम पर प्रदर्शन बेहतर रहा।

Published: January 22, 2026, 15:19 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Housing

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close