• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

शेयर मार्केट के नाम पर 2,200 करोड़ रुपये का घोटाला, 2 महीने में 30 फीसदी रिटर्न का देता था झांसा

पुलिस के मुताबिक राज्य में कई ऑनलाइन कंपनियां गलत तरीके से ट्रेडिंग कर रही थी जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 2,200 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का पर्दाफाश किया.

  • Money9
  • Last Updated : September 4, 2024, 15:49 IST
  • Follow
शेयरों में निवेश के नाम पर होती थी ठगी
  • Follow

असम में शेयर मार्केट के नाम पर 2,200 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है. असम के डिब्रूगढ़ में रहने वाले 22 वर्षीय बिशाल फुकन पर इस घोटाले की साजिश रचने का आरोप है. रिपोर्ट्स की माने तो फुकन असम और अरुणाचल प्रदेश के निवेशकों के सामने शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए तरह-तरह के स्कीम पेश करता था. उसने निवेशकों के पैसे को 60 दिनों में 30 फीदसी रिटर्न देने का वादा किया था. घटना सामने आने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने लोगों से ऑनलाइन ट्रेडिंग से बचने की अपील की है.

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने फिलहाल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं फुकन पर कथित तौर पर गलत तरीके से कमाए गए पैसों से चार कंपनियां स्थापित करने का भी आरोप है. वो कंपनियां मुख्य रूप से फार्मास्यूटिकल्स, उत्पादन और निर्माण के क्षेत्र में फैली हुई हैं. वहीं वह असमिया फिल्म इंडस्ट्री में भी पैसे निवेश कर कई संपत्तियों को हासिल कर चुका है.

पुलिस को पिछले कुछ दिनों से सेबी और आरबीआई के निर्देशों का पालन किए बिना कारोबार करने की जानकारी मिल रही थी. पुलिस के मुताबिक राज्य में कई ऑनलाइन कंपनियां गलत तरीके से ट्रेडिंग कर रही थी जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 2,200 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का पर्दाफाश किया. इस मामले में पुलिस ने डिब्रूगढ़ के एक युवक बिशाल फुकन और गुवाहाटी के स्वप्निल दास को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि डीबी स्टॉक ब्रोकिंग कंपनी के मालिक दीपांकर बर्मन के लापता होने के बाद जांच तेज हो गई. उसके बाद ही फुकन पर संदेह और भी बढ़ गया. पुलिस ने जब उसकी गतिविधियों की जांच शुरू की तब ही बिशाल ने अपने फेसबुक पर लोगों को भरोसा दिलाया कि उसने निवेशकों को सारा पैसा लौटा दिया है. साथ ही उसने दावा किया कि निवेशकों के सारे पैसे सुरक्षित हैं.

Published: September 4, 2024, 15:49 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • cyber scams

Related

  • छोटे उद्यमों के लिए समय पर कर्ज उपलब्धता में सुधार लाना प्राथमिकता: आरबीआई गवर्नर
  • एआई इम्पैक्ट समिट: वैश्विक संवाद के लिए तैयार है भारत
  • लोढ़ा डेवलपर्स ने 294 करोड़ रुपये में पुणे की एसआरपीएल में 80 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी
  • भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल में लागू होने की संभावना: अधिकारी
  • चालू वित्त वर्ष के पहले 10 माह में देश ने 50 गीगावाट से अधिक बिजली क्षमता जोड़ी
  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close