• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया तीन पैसे टूटकर 84.57 प्रति डॉलर पर बंद

विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और मजबूत घरेलू आंकड़ों के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपया मजबूत होकर एक समय सात महीने के उच्च स्तर 83.76 पर पहुंच गया।

  • Money9
  • Last Updated : May 2, 2025, 23:00 IST
  • Follow
रुपये और डॉलर
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और मजबूत घरेलू आंकड़ों के बीच उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में रुपया मजबूत होकर एक समय सात महीने के उच्च स्तर 83.76 पर पहुंच गया। यह अक्टूबर 2024 के बाद का उच्चतम स्तर था। बाद में यह तेजी जाती रही और रुपया नुकसान के साथ बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अप्रैल में माल और सेवा कर (जीएसटी) संग्रह 2.37 लाख करोड़ रुपये रहा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। यह घरेलू मांग की अच्छी स्थिति को बताता है।

इसके अलावा, मजबूत पीएमआई आंकड़ों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर अप्रैल में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। कारोबारियों ने कहा कि हालांकि, सतर्कता बनी हुई है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में कोई भी वृद्धि तेजी से लाभ की स्थिति को उलट सकती है और रुपये पर दबाव डाल सकती है।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 83.98 पर खुला और डॉलर के मुकाबले दिन के उच्चतम स्तर 83.76 और 84.57 के बीच रहा। सत्र के अंत में रुपया 84.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद स्तर से मात्र तीन पैसे की गिरावट है।

बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे बढ़कर 84.54 पर बंद हुआ था। महाराष्ट्र दिवस के कारण बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘एफआईआई निवेश बढ़ने और विदेशी बैंकों द्वारा डॉलर की बिक्री की खबर के कारण भारतीय रुपया अक्टूबर 2024 के बाद के उच्चतम स्तर पर तेजी से बढ़ा।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और एफआईआई प्रवाह के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। अमेरिका में निराशाजनक आर्थिक आंकड़ों के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिकी डॉलर में समग्र कमजोरी रुपये को और समर्थन दे सकती है।’’

उन्होंने कहा कि डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 83.70 से 84.50 के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर सूचकांक 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.85 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.51 प्रतिशत गिरकर 61.81 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 259.75 अंक बढ़कर 80,501.99 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 12.50 अंक बढ़कर 24,346.70 पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 2,769.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Published: May 2, 2025, 23:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Indian rupee

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close