• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 16 पैसे टूटकर 85.58 प्रति डॉलर पर

विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी ने इस गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.47 प्रति डॉलर पर खुला।

  • Money9
  • Last Updated : May 20, 2025, 23:24 IST
  • Follow
रुपया और डॉलर
  • Follow

घरेलू बाजारों के कमजोर रुख तथा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को 16 पैसे की गिरावट के साथ 85.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अमेरिका में 10-वर्षीय ब्याज दर में हाल में हुई वृद्धि, राजकोषीय और मौद्रिक नीतियों पर बढ़ती चिंताओं को दर्शाती है, जिससे कर्ज लेने की लागत बढ़ रही है।

विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में नरमी ने इस गिरावट को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.47 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में इसने डॉलर के मुकाबले 85.39 के उच्च और 85.65 के निचले स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में डॉलर के मुकाबले रुपये 85.58 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को 15 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ विदेशी पूंजी की निकासी और कमजोर घरेलू बाजारों के कारण रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है। हालांकि, अमेरिकी डॉलर सूचकांक में गिरावट से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये का हाजिर भाव 85.30 से 85.90 के बीच रहने के आसार हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.23 पर रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा कि रुपये को हाल ही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, जो एशियाई मुद्राओं में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली मुद्राओं में से एक बन गई है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गिरावट कुछ एशियाई क्षेत्रों में बढ़ते कोविड-19 मामलों, घरेलू शेयर बाजार से विदेशी कोषों की निकासी, उच्च वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल और बाजार की धारणा में सामान्य गिरावट के कारण है।’’

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड, वायदा कारोबार में 0.14 प्रतिशत गिरकर 65.45 डॉलर प्रति बैरल रह गया। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 872.98 अंक की गिरावट के साथ 81,186.44 अंक पर जबकि निफ्टी 261.55 अंक फिसलकर 24,683.90 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 525.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Published: May 20, 2025, 23:24 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Dollar vs Rupee

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close