• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 10 पैसे टूटकर 88.29 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.34 पर खुला और बाद में दिन के दौरान 88.23 से 88.40 के दायरे में कारोबार करता रहा. रुपया अंततः डॉलर के मुकाबले 88.29 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट है.

  • Money9
  • Last Updated : October 28, 2025, 22:23 IST
  • Follow
रुपये
  • Follow

स्थानीय शेयर बाजार में कमजोरी के रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 88.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने गिरावट को कम किया.

निवेशक आगे के संकेतों के लिए बुधवार को फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसले पर भी नजर रख रहे हैं.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.34 पर खुला और बाद में दिन के दौरान 88.23 से 88.40 के दायरे में कारोबार करता रहा. रुपया अंततः डॉलर के मुकाबले 88.29 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की गिरावट है.

सोमवार को, डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे टूटकर 88.19 पर बंद हुआ था.

मिराए एसेट शेयरखान के मुद्रा एवं जिंस के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार और आयातकों की डॉलर मांग के चलते रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा. हालांकि, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर आशावाद निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकता है.’’

चौधरी ने कहा कि अमेरिकी एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं. उन्होंने कहा कि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 87.90 से 88.60 के बीच रहने की उम्मीद है.

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 98.69 पर आ गया.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.74 प्रतिशत गिरकर 64.48 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 150.68 अंक के नुकसान के साथ 84,628.16 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 29.85 अंक के नुकसान के साथ 25,936.20 अंक पर रहा.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने मंगलवार को 10,339.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Published: October 28, 2025, 22:23 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close