• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 15 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर ?

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि 86 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने के बाद रुपये में गिरावट जारी रही. डॉलर सूचकांक में मजबूती आने के कारण रुपये में गिरावट का रुख और तेज हो गया.

  • Money9
  • Last Updated : July 21, 2025, 23:06 IST
  • Follow
करेंसी टूटे
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 15 पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. तेल आयातकों की डॉलर की लगातार बढ़ती मांग और विदेशी पूंजी की निकासी से रुपये पर दबाव पड़ा.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि 86 के महत्वपूर्ण स्तर को पार करने के बाद रुपये में गिरावट जारी रही. डॉलर सूचकांक में मजबूती आने के कारण रुपये में गिरावट का रुख और तेज हो गया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.27 पर खुला और दिन के कारोबार के दौरान 86.19 के उच्चस्तर तथा 86.36 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 15 पैसे की गिरावट 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.16 पर बंद हुआ था.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अब सभी की निगाहें भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के नतीजों पर टिकी हैं, खासकर जब भारतीय निर्यात पर संभावित शुल्क लगाने की एक अगस्त की समयसीमा नजदीक आ रही है. अगर बातचीत विफल होती है या इसमें देरी होती है, तो इससे रुपये की चुनौतियां बढ़ेंगी, और अगर कोई समझौता हो जाता है, तो यह रुपये को एक बहुत जरूरी राहत दे सकता है.

उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण बाजार प्रतिभागियों में सतर्कता रहने की संभावना है.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.26 पर आ गया.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.95 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘ हाल के दिनों में भारतीय रुपये में काफी कमजोरी देखी गई है और यह एशियाई मुद्राओं में सबसे कमजोर बना हुआ है. आयातकों की ओर से डॉलर की लगातार मांग और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी गिरावट की मुख्य वजह रही….’’

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 442.61 अंक की बढ़त के साथ 82,200.34 अंक पर जबकि निफ्टी 122.30 अंक चढ़कर 25,090.70 अंक पर बंद हुआ.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,681.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Published: July 21, 2025, 23:06 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees dollar

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close