• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 86.07 पर बंद

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला सूचकांक 0.33 प्रतिशत चढ़कर 98.24 पर पहुंच गया।

  • Money9
  • Last Updated : June 13, 2025, 18:30 IST
  • Follow
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे टूटकर 86.07 (अस्थायी) पर आ गया। ईरान के परमाणु स्थलों पर इजराइल के हमले के बाद पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में उछाल और डॉलर के मजबूत होने से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 7.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

डॉलर के मुकाबले रुपया 86.25 पर खुला और 85.92 और 86.25 के दायरे में कारोबार करते हुए 86.07 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद से 55 पैसे की गिरावट है। बृहस्पतिवार को रुपया 85.52 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू शेयर बाजार और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेश) निकासी ने स्थानीय मुद्रा में गिरावट को और बढ़ा दिया।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, “रुपया 86.25 के निचले स्तर तक गिर गया, फिर 85.92 तक सुधरने के बाद अंततः 86.07 पर बंद हुआ।”

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 573.38 अंक टूटकर 81,118.60 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 169.60 अंक गिरकर 24,718.60 अंक पर बंद हुआ।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला सूचकांक 0.33 प्रतिशत चढ़कर 98.24 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 3,831.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Published: June 13, 2025, 18:30 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees dollar

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close