• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया छह पैसे टूटकर 88.68 प्रति डॉलर पर

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

  • Money9
  • Last Updated : November 13, 2025, 19:31 IST
  • Follow
गिरा रुपया
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पिवार को डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 88.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी और तेल कंपनियों सहित स्थानीय आयातकों की निरंतर डॉलर मांग के कारण रुपये पर दबाव बना रहा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता को लेकर नए उम्मीदों के कारण रुपया एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है और गिरावट पर अंकुश लगा रहा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.66 पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 88.63 के उच्चतम स्तर और 88.73 के निम्नतम स्तर को छुआ।

अंत में रुपया 88.68 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 88.62 पर बंद हुआ।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपया थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की गिरती कीमतें निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकती हैं। डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 88.40 से 89 के बीच रहने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स, डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा 43 दिन के ‘शटडाउन’ को समाप्त करने का विधेयक को पारित करने के बाद, 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.20 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.58 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ 84,478.67 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी लगभग स्थिर यानी 25,879.15 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,750.03 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Published: November 13, 2025, 19:31 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Dollar vs Rupee

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close