• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया कारोबार के दौरान 90.25 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर असमंजस ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला।

  • Money9
  • Last Updated : December 3, 2025, 14:10 IST
  • Follow
However, this step isn't mandatory and the bank will have to pay the compensation if the amount isn't credited to the customer's account within 5 calendar days with or without a registered complaint.
  • Follow

रुपया बुधवार को कारोबार के दौरान 29 पैसे टूटकर 90.25 प्रति डॉलर के सबसे निचले स्तर पर आ गया। विदेशी पूंजी की निकासी और बैंकों की ओर से डॉलर की सतत खरीद के बीच घरेलू मुद्रा दबाव में रही।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर असमंजस ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 89.96 पर खुला। कारोबार के दौरान 29 पैसे की गिरावट के साथ 90.25 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया।

रुपया मंगलवार को 43 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 89.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘ भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) निर्यातकों की मदद करना चाहते हैं जिससे रुपया कमजोर हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में डॉलर की मांग भी अच्छी बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयकृत बैंकों ने मंगलवार को लगातार उच्च स्तर पर डॉलर खरीदे।

मौद्रिक समिति की बैठक बुधवार को शुरू हो रही है और नीतिगत दर पर फैसले की जानकारी पांच दिसंबर को दी जाएगी।

भंसाली ने कहा, ‘‘ केंद्रीय बैंक के रेपो दर में कटौती करने से रुपये में और बिकवाली हो सकती है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.17 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर सेंसेक्स कारोबार के दौरान 277.23 अंक की गिरावट के साथ 84,861.04 अंक पर और निफ्टी 111.70 अंक फिसलकर 25,920.50 अंक पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,642.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Published: December 3, 2025, 14:10 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Indian rupee

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close