• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया सात पैसे बढ़कर 88.22 प्रति डॉलर पर बंद हुआ

हालांकि, आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण तेज बढ़त पर लगाम लग सकती है. अमेरिकी एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं. चौधरी ने कहा कि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 87.85 से 88.60 के बीच रहने की उम्मीद है.

  • Money9
  • Last Updated : October 29, 2025, 22:02 IST
  • Follow
रुपये
  • Follow

मजबूत घरेलू बाजारों और भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के चलते अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 88.22 पर बंद हुआ.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि व्यापार समझौते को लेकर आशावाद और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से प्रेरित बाजार की सकारात्मक धारणा ने निवेशकों का उत्साह बढ़ाया, जबकि आयातकों की मासांत की डॉलर मांग ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया.

इसके अलावा, अमेरिकी एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशक सतर्क बने हुए हैं. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88.21 पर खुला और बाद में दिन के दौरान 88.15 से 88.35 के दायरे में कारोबार करता रहा. रुपया अंततः डॉलर के मुकाबले 88.22 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की बढ़त है.

मंगलवार को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 88.29 पर बंद हुआ था.

मिराए एसेट शेयरखान के मुद्रा एवं जिंस के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और कमजोर कच्चे तेल की कीमतों के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा. व्यापार समझौते को लेकर उम्मीद से बाजार की उत्साहित धारणा रुपये को और मजबूत कर सकती है.’’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है, ‘‘मैं भारत के साथ एक व्यापार समझौता कर रहा हूं.’’

हालांकि, आयातकों की मासांत की डॉलर मांग के कारण तेज बढ़त पर लगाम लग सकती है. अमेरिकी एफओएमसी बैठक के फैसले से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं. चौधरी ने कहा कि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 87.85 से 88.60 के बीच रहने की उम्मीद है.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.21 प्रतिशत बढ़कर 98.87 पर पहुंच गया.

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.22 प्रतिशत बढ़कर 65.54 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

घरेलू शेयर बाजारों में, सेंसेक्स 368.97 अंक चढ़कर 84,997.13 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 117.70 अंक बढ़कर 26,053.90 अंक पर रहा.

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने बुधवार को 2,540.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

Published: October 29, 2025, 22:02 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close