• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 53 पैसे मजबूत होकर 89.67 प्रति डॉलर पर बंद

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में हाल के हफ्तों में लगातार रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद यह तेजी संभवतः भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण आई है.

  • Money9
  • Last Updated : December 19, 2025, 23:18 IST
  • Follow
रुपया और डॉलर
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुक्रवार को 53 पैसे मजबूत होकर 89.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ. डॉलर प्रवाह बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया मजबूत हुआ.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुझान और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों के 59 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास बने रहने से घरेलू मुद्रा को निचले स्तर पर समर्थन मिला.

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में हाल के हफ्तों में लगातार रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने के बाद यह तेजी संभवतः भारतीय रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप के कारण आई है.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.19 पर खुला. कारोबार के दौरान यह 89.25 प्रति डॉलर के उच्च स्तर तक पहुंचा जो पिछले बंद भाव से 95 पैसे अधिक है. अंत में यह 89.67 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से 53 पैसे की बढ़त दर्शाता है.

रुपया बृहस्पतिवार को 18 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.20 पर बंद हुआ था.

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ कंपनियों की ओर से डॉलर के प्रवाह और कच्चे तेल की गिरती कीमतों के कारण शुक्रवार को भारतीय रुपया लगातार तीसरे सत्र में मजबूत हुआ. घरेलू बाजारों में मजबूती ने भी रुपये को समर्थन दिया.’’

चौधरी ने कहा कि विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव और भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते में देरी से उत्पन्न घबराहट के कारण रुपये में गिरावट का रुख रहने के आसार हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ हालांकि, अमेरिकी डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों में समग्र कमजोरी रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकती है. अमेरिकी डॉलर-भारतीय रुपये का हाजिर भाव 89.90 से 90.50 के बीच रहने का अनुमान है.’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.66 पर रहा.

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 447.55 अंक चढ़कर 84,929.36 अंक जबकि निफ्टी 150.85 अंक टूटकर 25,966.40 अंक पर बंद हुआ.

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे. उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 1,830.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Published: December 19, 2025, 23:18 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Dollar

Related

  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close