• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपये ने 92.02 प्रति डॉलर के निचला स्तर छुआ, बाद में मामूली बढ़त के साथ हुआ बंद

रुपया बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 91.99 पर सपाट बंद हुआ था। रुपये ने 23 जनवरी को डॉलर के मुकाबले 92 के अपने पिछले सबसे निचले स्तर को दर्ज किया था।

  • Money9
  • Last Updated : January 30, 2026, 22:14 IST
  • Follow
रुपये
  • Follow

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.02 के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में छह पैसे की मामूली बढ़त लिए 91.93 पर बंद हुआ। डॉलर की मजबूती और अस्थिर भू-राजनीतिक संकेतों के बीच रुपये में यह मामूली सुधार आया है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित रखा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 91.89 प्रति डॉलर पर खुला और इसमें आगे मजबूती आई। दिन के कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 91.82 तक मजबूत हो गया। बाद में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 92.02 के अब तक के सबसे निचले स्तर को छूने के बाद सत्र के अंत में 91.93 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से छह पैसे की मामूली बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को, डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर 91.99 पर सपाट बंद हुआ था। रुपये ने 23 जनवरी को डॉलर के मुकाबले 92 के अपने पिछले सबसे निचले स्तर को दर्ज किया था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल और जिंस की कीमतों में रात भर की गिरावट के कारण भारतीय रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर से उबर गया। हालांकि, अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में सुधार और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने तेज बढ़त को सीमित कर दिया। डॉलर इंडेक्स इसलिए बढ़ा क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व का नेतृत्व करने के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला, डॉलर इंडेक्स 0.45 प्रतिशत बढ़कर 96.57 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड, वायदा कारोबार में 0.96 प्रतिशत गिरकर 70.03 डॉलर प्रति बैरल पर था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, सेंसेक्स 296.59 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 82,269.78 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 98.25 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 25,320.65 अंक पर आ गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 2,251.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बृहस्पतिवार को संसद में पेश आर्थिक समीक्षा के अनुसार, रुपया अपनी क्षमता से कमज़ोर प्रदर्शन कर रहा है और ‘‘ऐसे समय में जब महंगाई नियंत्रण में है और वृद्धि का परिदृश्य अच्छा है, भारत में निवेश लाने में निवेशकों की हिचकिचाहट की समीक्षा होनी चाहिए।’’

Published: January 30, 2026, 22:14 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees

Related

  • रेरा से पहले की अटकी आवासीय परियोजनाओं के लिए विशेष कोष का प्रस्ताव: मनोहर लाल
  • इंडियन ओवरसीज बैंक ने स्टार्टअप बैंकिंग नेटवर्क का किया विस्तार
  • वैश्विक वृद्धि में भारत का 16 प्रतिशत योगदान, बनेगा दुनिया का नया वृद्धि इंजनः मोदी
  • अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धी दाम पर कच्चा तेलः गोयल
  • इंडिगो को जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित मामले में मिला 1.27 करोड़ रुपये के जुर्माने का नोटिस
  • बैंक अधिकतम 75 प्रतिशत अधिग्रहण राशि को कर सकेंगे वित्तपोषितः आरबीआई

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close