• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रुपया 19 पैसे कमजोर होकर 89.90 प्रति डॉलर पर बंद

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.84 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान एक समय 89.94 के निचले स्तर तक चला गया.

  • Money9
  • Last Updated : December 26, 2025, 23:17 IST
  • Follow
करेंसी टूटे
  • Follow

घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट और विदेशी पूंजी की निकासी के दबाव में रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 89.90 पर बंद हुआ.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में सुधार, आयातकों की मजबूत डॉलर मांग और व्यापार समझौते से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच जोखिम से बचने की प्रवृत्ति ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 89.84 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान एक समय 89.94 के निचले स्तर तक चला गया.

हालांकि कारोबार के अंत में रुपया कुछ नुकसान की भरपाई करते हुए 89.90 पर बंद हुआ, जो इसके पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट है.

बुधवार को रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 89.71 पर बंद हुआ था. क्रिसमस के अवसर पर बृहस्पतिवार को विदेशी मुद्रा और शेयर बाजार बंद थे.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि नए साल की छुट्टियों से पहले विदेशी निवेशकों की तरफ से लगातार पूंजी निकासी किए जाने तथा आयातकों की भारी डॉलर मांग से भी रुपये पर दबाव बना रहा.

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 98.07 पर पहुंच गया.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 62.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 367.25 अंक टूटकर 85,041.45 पर बंद हुआ जबकि एनएसई निफ्टी 99.80 अंक टूटकर 26,042.30 रह गया.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे. उन्होंने शुक्रवार को 317.56 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की.

Published: December 26, 2025, 23:17 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • rupees

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close