• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सेल का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत घटकर 418.72 करोड़ रुपये पर

हालांकि, सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 26,910.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 24,842.18 करोड़ रुपये थी.

  • Money9
  • Last Updated : October 29, 2025, 22:00 IST
  • Follow
  • Follow

सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ 418.72 करोड़ रुपये रह गया.

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 897.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था.

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने बुधवार को शेयर बाजारों को जुलाई-सितंबर, 2025 तिमाही के इस वित्तीय नतीजे की सूचना दी.

हालांकि, सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 26,910.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक वर्ष पहले की समान तिमाही में 24,842.18 करोड़ रुपये थी.

सेल के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने अलग से जारी बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) का प्रदर्शन परिचालन और वित्तीय दोनों मानकों पर कंपनी की निरंतरता को दर्शाता है.

उन्होंने कहा, “कंपनी ने स्थिर उत्पादन बनाए रखने के लिए उच्च क्षमता उपयोग को बरकरार रखा है और वैश्विक इस्पात बाजार में अस्थिरता के बावजूद बिक्री मात्रा में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है.”

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-सितंबर अवधि में सेल का शुद्ध लाभ 1,163 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 978.93 करोड़ रुपये था.

इसी के साथ दिग्गज इस्पात कंपनी का कुल कर्ज घटकर 26,427 करोड़ रुपये रह गया है.

Published: October 29, 2025, 22:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • SAIL

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close