• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सैमसंग ‘ट्राई-फोल्ड’ स्मार्टफोन पर कर रही काम, साल के अंत तक पेश करने की योजना

सैमसंग ने प्रीमियम खंड में अपने ‘फोल्डेबल’ (मुड़ने वाले) गैलेक्सी फोल्ड जेड7 और फ्लिप7 के नवीनतम संस्करण पेश किए हैं।

  • Money9
  • Last Updated : July 10, 2025, 20:52 IST
  • Follow
Samsung
  • Follow

दक्षिण कोरिया की प्रमुख स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग एक ‘ट्राई-फोल्ड’ (दो स्थान से मुड़ने वाले) फोन पर काम कर रही है, जिसे इस साल के अंत तक बाजार में उतारने की योजना है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सैमसंग ने प्रीमियम खंड में अपने ‘फोल्डेबल’ (मुड़ने वाले) गैलेक्सी फोल्ड जेड7 और फ्लिप7 के नवीनतम संस्करण पेश किए हैं।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उत्पाद योजना खंड के उपाध्यक्ष मिन्सोएक कांग ने बताया कि कंपनी अब ट्राई-फोल्ड पर काम कर रही है।

कंपनी उत्पाद की पूर्णता पर ध्यान केंद्रित कर रही है और ट्राईफोल्ड उपकरण के व्यावसायीकरण पर काम कर रही है।

कांग ने कहा, “ट्राईफोल्ड की बात करें तो यह उपकरण विकास के चरण में है।”

उन्होंने कहा, “हम इस उपकरण के व्यावसायीकरण के अंतिम निर्णय के लिए प्रमुख बिंदुओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। मैं कह सकता हूं कि हमारा लक्ष्य इस उपकरण को इस साल के अंत तक बाजार में उतारना है।”

इससे पहले बुधवार को, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गैलेक्सी सीरीज़ में तीन नए मॉडल पेश करने की घोषणा की। इनमें चौड़ी स्क्रीन, कम वजन, 200 मेगापिक्सल का कैमरा और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित कई बेहतर फीचर शामिल हैं।

कंपनी ने यहां ब्रुकलिन में गैलेक्सी जेड फोल्ड7, गैलेक्सी जेड फ्लिप7 और गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई पेश किए।

सैमसंड ने बताया कि गैलेक्सी जेड फोल्ड7 की कीमत 1.75 लाख रुपये से 2.11 लाख रुपये तक है। गैलेक्सी फ्लिप7 की कीमत 1.10 लाख रुपये से 1.22 लाख रुपये रखी गई है। गैलेक्सी जेड फ्लिप7 एफई का मूल्य 89,000 रुपये से 95,999 रुपये तक है।

कंपनी ने बताया कि गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज की सातवीं पीढ़ी का ‘फोल्ड7’ सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन है।

कंपनी ने कहा कि भारतीय बाजार में 1,000 डॉलर से ज्यादा कीमत वाले स्मार्टफोन के ‘सुपर-प्रीमियम’ खंड में सैमसंग की टक्कर अमेरिकी कंपनी एप्पल के आईफोन से है।

इंटरनेशनल डेटा कॉरपोरेशन (आईडीसी) के अनुसार, 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 19.7 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ वीवो पहले स्थान पर है। वहीं, इस दौरान सैमसंग की बाजार हिस्सेदारी 16.4 प्रतिशत रही।

Published: July 10, 2025, 20:52 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Samsung

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close