• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

RBI के रेपो दर घटाने पर भी NIM लक्ष्य हासिल करने का भरोसाः एसबीआई चेयरमैन

रिजर्व बैंक नीतिगत रेपो दर पर अगले सप्ताह एक मुश्किल फैसला लेगा, लेकिन बैंक का अनुमान है कि अगर ब्याज दर में कटौती होती है, तो यह सिर्फ 0.25 प्रतिशत की मामूली कटौती होगी, जिसका मार्जिन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

  • Money9
  • Last Updated : November 26, 2025, 16:46 IST
  • Follow
State Bank of India
  • Follow

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने बुधवार को कहा कि बैंक अगले सप्ताह नीतिगत ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती होने की स्थिति में भी अपना तीन प्रतिशत शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) का लक्ष्य हासिल करने को लेकर आश्वस्त है।

शेट्टी ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि रिजर्व बैंक नीतिगत रेपो दर पर अगले सप्ताह एक मुश्किल फैसला लेगा, लेकिन बैंक का अनुमान है कि अगर ब्याज दर में कटौती होती है, तो यह सिर्फ 0.25 प्रतिशत की मामूली कटौती होगी, जिसका मार्जिन पर विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि बैंक के पास अपने एनआईएम को बनाए रखने के लिए कई उपाय हैं। इसमें नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में एक प्रतिशत कटौती का पूरा लाभ, पहले उच्च दरों पर की गई सावधि जमाओं (एफडी) का पुनर्मूल्यांकन और बैंक खाते की 0.2 प्रतिशत दर कटौती शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि बैंक की केवल 30 प्रतिशत परिसंपत्तियां रेपो दर से संबद्ध हैं, लिहाजा रिजर्व बैंक की दर कटौती का प्रभाव सीमित रहेगा।

उन्होंने कहा कि सितंबर तिमाही में एसबीआई ने एनआईएम को 0.03 प्रतिशत बढ़ाकर 2.93 प्रतिशत किया था और इसके आधार पर वह चालू वित्त वर्ष के अंत तक एनआईएम तीन प्रतिशत से अधिक रहने को लेकर आश्वस्त हैं।

Published: November 26, 2025, 16:46 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • RBI repo rate

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close