• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

छोटे व्यवसायों के जुटाए धन के अंतिम उपयोग पर नजर रखने के लिए संस्थानों की जरूरत: एसबीआई चेयरमैन

एसबीआई के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने छोटे व्यवसायों के उधार या शेयर के रूप में जुटाए गए धन के अंतिम इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए बाजार बुनियादी ढांचा संस्थान के निर्माण की वकालत की

  • Money9
  • Last Updated : January 10, 2025, 15:08 IST
  • Follow
छोटे व्‍यवसायों के जुटाए धन के उपयोग पर बोले एसबीआई चेयरमैन
  • Follow

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी. एस. शेट्टी ने छोटे व्यवसायों के उधार या शेयर के रूप में जुटाए गए धन के अंतिम इस्तेमाल पर नजर रखने के लिए बाजार बुनियादी ढांचा संस्थान के निर्माण की शुक्रवार को वकालत की.

शेट्टी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए एक ‘‘व्यवहार्य तंत्र’’ की आवश्यकता है कि धन का इस्तेमाल इच्छित उद्देश्यों के लिए किया जाए.  उनकी यह टिप्पणी धन के अंतिम उपयोग के विषय पर बढ़ती चिंताओं के बीच आई है.

शेट्टी ने कहा, ‘‘ हमें इन निधियों के वास्तविक उपयोग पर नजर रखने के लिए एक व्यवहार्य तंत्र की आवश्यकता होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि निधियों का इस्तेमाल उन्हीं उद्देश्यों के लिए किया जाए जिनके लिए उन्हें जुटाया गया है. इसके लिए संभवतः एक अलग बाजार अवसंरचना संस्थान की स्थापना की जाएगी, जिसके पास उधार ली गई निधियों या शेयर के जरिये जुटाई गई निधियों के इस्तेमाल पर नजर रखने का अधिकार होगा.’’

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा प्रवर्तित एनआईएसएम द्वारा यहां आयोजित एक सम्मेलन में शेट्टी ने कहा कि इस तरह के मंच के निर्माण से ऋणदाताओं के साथ-साथ निवेशकों को भी सुविधा मिलेगी तथा मूल्य निर्धारण अधिक प्रतिस्पर्धी हो जाएगा.

गौरतलब है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ऋणदाताओं पर धन के अंतिम इस्तेमाल की निगरानी करने का दबाव डाल बना रहा है, खासकर छोटे व्यवसायों द्वारा उधार लिए गए धन के इस्तेमाल पर.

केंद्रीय बैंक ने पिछले साल मार्च में बिजनेस क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले ऋणदाताओं से निधि के अंतिम उपयोग की निगरानी करने को कहा था. ऐसी अटकलें हैं कि कुछ असुरक्षित उधारों का इस्तेमाल ‘डेरिवेटिव मार्केट’ के जोखिम भरे क्षेत्रों में दांव लगाने के लिए किया जा रहा है.

शेट्टी ने साथ ही कहा कि 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर 2036 तक आठ से नौ प्रतिशत होने की आवश्यकता होगी.

Published: January 10, 2025, 15:08 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • State Bank of India

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close