• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

रिकॉर्ड ऊंचाई पर जाने के बाद सेंसेक्स, निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

  • Money9
  • Last Updated : November 27, 2025, 19:00 IST
  • Follow
  • Follow

सकारात्मक वैश्विक रुझानों और विदेशी कोषों की लिवाली के बीच घरेलू शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांक बृहस्पतिवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 111 अंक और निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 110.87 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 85,720.38 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 446.35 अंक उछलकर 86,055.86 के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स का पिछला उच्चतम स्तर 27 सितंबर, 2024 को 85,978.25 अंक रहा था।

एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी भी कारोबार के अंत में 10.25 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 26,215.55 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय निफ्टी 105.15 अंक उछलकर 26,310.45 अंक के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

निफ्टी का पिछला उच्चतम स्तर 27 सितंबर, 2024 को 26,277.35 अंक रहा था।

यह शेयर बाजार में तेजी का लगातार दूसरा दिन रहा। बुधवार को सेंसेक्स में 1,022.50 अंक और निफ्टी में 320.50 अंक की बड़ी तेजी देखी गई थी।

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआईI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक और एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक फायदे में रहे।

हालांकि, मारुति, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट का रुख रहा।

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘उतार-चढ़ाव वाले सत्र में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने कुछ समय के लिए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। लेकिन सत्र के दूसरे हिस्से में मुनाफावसूली हावी होने से ये दोनों सूचकांक हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।’

छोटी कंपनियों का बीएसई स्मालकैप सूचकांक 0.38 प्रतिशत गिर गया जबकि मझोली कंपनियों के मिडकैप सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट रही।

ट्रेडिंग और संपत्ति-प्रौद्योगिकी फर्म एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पोनमुडी आर. ने कहा, ‘भारतीय बाजार कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए। अमेरिका में नीतिगत ब्याज दर में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक जोखिम लेने की क्षमता में तेज सुधार से घरेलू बाजार में तेजी आई।’

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,778.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 6,247.93 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

इस कैलेंडर वर्ष में अब तक सेंसेक्स ने कुल 7,581.37 अंक यानी 9.70 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है जबकि निफ्टी में कुल 2,570.75 अंक यानी 10.87 प्रतिशत की तेजी रही है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए।

यूरोप में शेयर बाजार दोपहर कारोबार में हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.05 प्रतिशत गिरकर 63.10 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बुधवार को सेंसेक्स 1,022.50 अंक उछलकर 85,609.51 अंक और निफ्टी 320.50 अंक चढ़कर 26,205.30 अंक पर बंद हुआ था।

Published: November 27, 2025, 19:00 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Share Market

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close