• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एथेनॉल के दाम बढ़ने की खबर से शुगर स्‍टॉक्‍स में उबाल! श्री रेणुका, बलरामपुर चीनी में 7% तक की तेजी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसी बीच बुधवार, 29 जनवरी को इन शुगर कंपनियों के शेयरों में उछाल देखी गई.

  • Money9
  • Last Updated : January 29, 2025, 15:54 IST
  • Follow
एथेनॉल की कीमत बढ़ी, शुगर शेयर में आई तेजी
  • Follow
एथेनॉल की कीतमों में बढ़ोतरी को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा काफी तेज है. अब कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स (CCEA) ने एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इस खबर के बाद से ही Balrampur Chini, Dhampur Mills और Shree Renuka Sugars जैसे कई दूसरे शुगर शेयरों में 6-7 फीसदी तक की तेजी देखी गई है.

एथेनॉल की कीमतों में होगी बढ़ोतरी!

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति, एथेनॉल की कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. इसी बीच बुधवार, 29 जनवरी को इन शुगर कंपनियों के शेयरों में उछाल देखी गई. रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार पार्टिसिपेंट्स की नजर आज दोपहर तीन बजे राष्ट्रीय मीडिया सेंटर में होने वाली सीसीईए बैठक पर है. इसकी ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी दी जाएगी.

इतनी हो सकती है बढ़ोतरी

PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार बी-हैवी गुड़ से बने एथेनॉल की कीमत मौजूदा 60.73 रुपये प्रति लीटर को बरकार रखेगी. इसके अलावा, गन्ने के रस से बनने वाले एथेनॉल की कीमत को भी 65.61 रुपये प्रति लीटर पर बरकरार रखेगी. सी हैवी मोलेसेस से बनने वाले एथेनॉल की कीमत 1.69 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 57.97 रुपये प्रति लीटर कर दी है.

Balrampur Chini Mills शेयर

आज, 29 जनवरी को कंपनी के शेयरों ने 505.30 रुपये के हाई स्तर को छुआ है. खबर लिखते वक्त (01:00 PM) तक, कंपनी के शेयर में 2.21 फीसदी की बढ़त के साथ 489.25 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं.

Dhampur Sugar Mills

वहीं दूसरी ओर धामपुर शुगर मिल्स के शेयरों में भी 6.679 फीसदी की तेजी देखी गई है जिसके बाद कंपनी के शेयर 151.83 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. कंपनी के शेयर ने आज 154.28 रुपये के हाई स्तर को छुआ है.

Shree Renuka Sugars

श्री रेणुका के शेयरों में भी 5 से अधिक फीसदी की तेजी आई है. खबर लिखते वक्त, कंपनी के शेयर 4.91 फीसदी की बढ़त के साथ 37.55 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं. वहीं आज के हाई की बात करें तो कंपनी ने अब तक के कारोबार के दौरान 38.39 रुपये का स्तर छुआ है.
Published: January 29, 2025, 15:54 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Share Market

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close