• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

शॉर्ट ड्यूरेशन फंड्स ने एक साल में दिया 7.5 फीसदी से ज्यादा रिटर्न

पिछले 6 महीने से शेयर बाजार में भारी अस्थिरता के बीच शॉर्ट ड्यूरेशन वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेशकों को बैंक एफडी से ज्यादा यानी 7.51 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.

  • Money9
  • Last Updated : March 14, 2025, 07:28 IST
  • Follow
म्‍यूचुअल फंड
  • Follow

पिछले 6 महीने से शेयर बाजार में भारी अस्थिरता के बीच शॉर्ट ड्यूरेशन वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेशकों को बैंक एफडी से ज्यादा यानी 7.51 फीसदी तक का रिटर्न दिया है. जबकि तीन साल में इस स्कीम ने सात प्रतिशत तक का रिटर्न दिया है.

दरअसल शॉर्ट ड्यूरेशन फंड में निवेशक कम समय के लिए निवेश कर सकते हैं. यह एक ऐसी स्कीम होती है जो मूलरूप से डेट में निवेश करती है. इसलिए इसमें सुरक्षा अच्छी होती है और रिटर्न भी औसतन ठीक ठाक मिलता है.

एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन फंड इएक ओपन एंडेड शॉर्ट टर्म डेट स्कीम है जो मुख्य रूप से एक से तीन साल के लिए निवेश करती है. यह फंड उच्च क्वालिटी और कम जोखिम वाली रणनीति का पालन करता है जिससे स्थिर रिटर्न पैदा होता है. यह फंड शॉर्ट ड्यूरेशन और ब्याज दरों के आधार पर लंबे समय में एक संतुलित रिटर्न प्रदान करता है.

इसका पोर्टफोलियो अच्छी तरह से विविधीकृत होता है. इसमें निवेश एक साल के नजरिये से निवेश कर सकते हैं. यह मुख्य रूप से एएए और ए1 प्लस वाले एवं इसके समकक्ष वाली परिसंपत्तियों में निवेश करता है. एए रेटिंग से कम एसेट्स में यह फंड कोई निवेश नहीं करता है.

इस तरह की फंड स्कीम कॉरपोरेट बांड्स, सरकारी प्रतिभूतियों और मनी मार्केट साधनों को ट्रैक करता है. दो से पांच साल वाले कॉरपोरेट बांड और सरकारी प्रतिभूतियों में इसका निवेश होता है. हालांकि व्यक्तिगत प्रतिभूतियों में इसका कोई प्रतिबंध नहीं है.

एक्सिस शॉर्ट ड्यूरेशन का कॉरपोरेट बांड में निवेश 61 प्रतिशत है जबकि सरकारी बांड में 25 प्रतिशत से ज्यादा होता है. निवेशकों के लिए अच्छी बात यह है कि इस फंड में कोई भी एंट्री या एक्जिट लोड नहीं होता है. इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 8,780 करोड़ रुपये होता है. निवेशक एकमुश्त 5,000 रुपये और मासिक एसआईपी एक हजार रुपये से कर सकते हैं. अगर किसी ने 2013 की शुरुआत में इस स्कीम में 10,000 रुपये का निवेश किया होगा तो वह रकम अब 31 जनवरी, 2025 तक 25,824 करोड़ रुपये हो गई होगी.

वैल्‍यू रिसर्च के आंकड़े बताते हैं कि तीन साल में जिन फंड हाउसों ने अच्छा रिटर्न दिया है उनमें एचडीएफसी ने 6.60 प्रतिशत, आदित्य बिरला ने 6.59 प्रतिशत, एक्सिस ने 6.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने 7.02 प्रतिशत और बंधन फंड ने 6.15 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.

एक साल का रिटर्न फंड                                  रिटर्न एचडीएफसी                      7.72 प्रतिशत एक्सिस                              7.61 प्रतिशत निप्पॉन                               7.60 प्रतिशत बिरला                                7.51 प्रतिशत

Published: March 14, 2025, 07:28 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Short Duration Funds

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close