
रियल एस्टेट कंपनी श्रीराम प्रॉपर्टीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 18 प्रतिशत बढ़कर 20.59 करोड़ रुपये रहा।
एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी को 17.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 261.54 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 210.90 करोड़ रुपये थी।
कंपनी ने 2.83 करोड़ वर्ग फुट के बिक्री योग्य क्षेत्र के साथ 48 परियोजनाएं पूरी की हैं।
Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.
