• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एयर इंडिया को जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञता, सहायता देगी सिंगापुर एयरलाइंस

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस ने 2024-25 में एयर इंडिया में 9,558 करोड़ रुपये का निवेश किया थी, जिसमें प्रवर्तकों ने इस साल मार्च में अकेले 4,306 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

  • Money9
  • Last Updated : October 31, 2025, 16:30 IST
  • Follow
एयर इंडिया एक्‍सप्रेस
  • Follow

सिंगापुर एयरलाइंस ने शुक्रवार को कहा कि एक महत्वपूर्ण अल्पांश शेयरधारक होने के नाते वह एयर इंडिया को जरूरत के हिसाब से अपनी विशेषज्ञता और मदद मुहैया कराएगी।

यह टिप्पणी उन रिपोर्ट के बीच आई है जिनमें कहा गया है कि एयर इंडिया ने टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस से 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की मांग रखी है।

घाटे में चल रही एयर इंडिया का स्वामित्व टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस के पास है। एयरलाइन को हाल के दिनों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। सबसे भीषण हवाई दुर्घटनाओं में से एक में एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान 12 जून को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 260 लोग मारे गए।

सिंगापुर एयरलाइंस के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”एयर इंडिया में महत्वपूर्ण अल्पांश शेयरधारक होने के नाते सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) एयर इंडिया के कायाकल्प कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए अपने सहयोगी टाटा संस के साथ मिलकर काम कर रही है। इसमें जरूरत पड़ने पर एयर इंडिया को अपनी विशेषज्ञता और सहायता देना भी शामिल है।”

यह बयान एयर इंडिया को धन उपलब्ध कराने की खबरों से संबंधित एक सवाल के जवाब में दिया गया था।

प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी न देते हुए कहा कि एयर इंडिया के परिचालन और वित्तीय जरूरतों के बारे में किसी खास जानकारी के लिए एयर इंडिया से ही संपर्क करना चाहिए। एयर इंडिया और टाटा संस की ओर से वित्तपोषण योजनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की गई।

टाटा संस और सिंगापुर एयरलाइंस ने 2024-25 में एयर इंडिया में 9,558 करोड़ रुपये का निवेश किया थी, जिसमें प्रवर्तकों ने इस साल मार्च में अकेले 4,306 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैंपबेल विल्सन ने बुधवार को कहा था कि समग्र यात्रा मांग को प्रभावित करने वाली कई अनिश्चितताएं हैं, लेकिन इससे एयरलाइन की वृद्धि यात्रा थमने वाली नहीं है।

Published: October 31, 2025, 16:30 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Air India

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close