• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

सिंगटेल ने भारती एयरटेल की 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी 1.5 अरब डॉलर में बेची

सिंगटेल ने आज क्षेत्रीय सहयोगी एयरटेल में अपनी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी का लगभग 1.2 प्रतिशत हिस्सा 2.0 अरब सिंगापुर डॉलर में बेच दिया है, जो कि इसके परिसंपत्ति खंड को अनुकूलतम बनाने तथा शेयरधारकों के ‘रिटर्न’ को स्थायी रूप से बढ़ाने के लिए सक्रिय पूंजी प्रबंधन दृष्टिकोण का हिस्सा है।’’

  • Money9
  • Last Updated : May 16, 2025, 14:43 IST
  • Follow
एयरटेल
  • Follow

सिंगटेल ने दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल में अपनी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी का करीब 1.2 प्रतिशत हिस्सा लगभग दो अरब सिंगापुर डॉलर (लगभग 1.5 अरब अमेरिकी डॉलर) में बेच दिया है।

सिंगटेल ने बयान में कहा, यह कदम उसने अपनी परिसंपत्ति खंड को अनुकूलतम बनाने और शेयरधारकों के ‘रिटर्न’ को स्थायी रूप से बढ़ाने के लिए सक्रिय पूंजी प्रबंधन दृष्टिकोण के अनुरूप उठाया है। यह लेनदेन एयरटेल के मौजूदा शेयरधारकों सहित अंतरराष्ट्रीय और भारतीय संस्थागत निवेशकों के साथ निजी नियोजन के माध्यम से किया गया। अधिकांश लेन-देन घरेलू म्यूचुअल फंड और अंतरराष्ट्रीय ‘लॉन्ग-ओनली फंड’ को बेचे गए।

इसमें कहा गया, ‘‘ सिंगटेल ने आज क्षेत्रीय सहयोगी एयरटेल में अपनी प्रत्यक्ष हिस्सेदारी का लगभग 1.2 प्रतिशत हिस्सा 2.0 अरब सिंगापुर डॉलर में बेच दिया है, जो कि इसके परिसंपत्ति खंड को अनुकूलतम बनाने तथा शेयरधारकों के ‘रिटर्न’ को स्थायी रूप से बढ़ाने के लिए सक्रिय पूंजी प्रबंधन दृष्टिकोण का हिस्सा है।’’

सिंगटेल, दो दशकों से अधिक समय से एयरटेल में दीर्घकालिक रणनीतिक निवेशक है।

कंपनी ने कहा कि वह मध्यम अवधि में एयरटेल में अपनी प्रभावी हिस्सेदारी को बराबर करने के लिए भारती एंटरप्राइजेज के साथ काम कर रहा है।

इस लेन-देन के बाद, सिंगटेल के पास एयरटेल में 28.3 प्रतिशत हिस्सेदारी रहेगी जिसका अनुमानित मूल्य 48 अरब सिंगापुर डॉलर है। इससे 1.4 अरब सिंगापुर डॉलर का अनुमानित लाभ होगा।

Published: May 16, 2025, 14:43 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Airtel

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close