• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एसएमबीसी ने यस बैंक में 4.22 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल की

यस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एसएमबीसी ने 22 सितंबर को बाजार से इतर खरीद-बिक्री के माध्यम से 132.39 करोड़ शेयर हासिल किए।

  • Money9
  • Last Updated : September 23, 2025, 15:05 IST
  • Follow
यस बैंक
  • Follow

यस बैंक ने मंगलवार को कहा कि जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) ने बैंक में 4.22 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी हासिल कर ली है।

इस अधिग्रहण के साथ, यस बैंक में एसएमबीसी की हिस्सेदारी 20 प्रतिशत से बढ़कर 24.22 प्रतिशत हो गई है।

यस बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एसएमबीसी ने 22 सितंबर को बाजार से इतर खरीद-बिक्री के माध्यम से 132.39 करोड़ शेयर हासिल किए।

एसएमबीसी इस सौदे के साथ, यस बैंक का सबसे बड़ा शेयरधारक बन गया है, जबकि एसबीआई के पास 10 प्रतिशत से अधिक की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी बनी हुई है।

निजी क्षेत्र के यस बैंक ने कहा कि उसे एसएमबीसी की वैश्विक मौजूदगी से विशेष रूप से जापान और भारत के बीच व्यापार और निवेश प्रवाह को सुगम बनाने और अपनी कॉरपोरेट बैंकिंग, ट्रेजरी सेवाओं और सीमापार समाधान के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

पिछले हफ्ते, देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने यस बैंक में लगभग 13.18 प्रतिशत हिस्सेदारी जापान की सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (एसएमबीसी) को 8,888.97 करोड़ रुपये में बेचने की घोषणा की थी।

एसएमबीसी ने वैश्विक निवेश फर्म कार्लाइल ग्रुप की सहयोगी सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स के साथ यस बैंक में अपनी इक्विटी हिस्सेदारी को अतिरिक्त 4.22 प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है।

एसबीआई और सात निवेशक वित्तीय संस्थानों ने मार्च, 2020 में यस बैंक पुनर्निर्माण योजना के तहत बैंक में निवेश किया था। सार्वजनिक क्षेत्र के एसबीआई के पास एक समय यस बैंक में 24 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उसके पास अब 10 प्रतिशत से थोड़ी अधिक हिस्सेदारी बची है।

आरबीआई और सरकार ने मार्च, 2020 में, कोविड संकट शुरू होने से कुछ सप्ताह पहले यस बैंक को बाजार में बनाये रखने के लिए कदम उठाए। इसके तहत एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंकों ने यस बैंक में 79 प्रतिशत हिस्सेदारी ली और इसे बाजार में बनाये रखने में मदद की।

Published: September 23, 2025, 15:05 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • YES Bank

Related

  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर
  • टी20 वर्ल्ड कप फाइनल: अहमदाबाद में होटल कमरों के किरायों में 400 प्रतिशत तक का उछाल
  • पश्चिम एशिया संकट से व्यापार, एलएनजी पर निर्भर क्षेत्र हो सकते हैं प्रभावित: क्रिसिल
  • पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से तेल-तिलहन कीमतों में बढ़ोतरी जारी
  • गुरुग्राम: फर्जी जीएसटी पंजीकरण गिरोह का भंडाफोड़

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close