• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

एनएसई को-लोकेशन घोटाला से जुड़े मामले में विशेष अदालत ने सीबीआई की ‘बंदी’ रिपोर्ट स्वीकार की

सीबीआई ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा कि पांडेय द्वारा स्थापित कंपनी आईएसईसी सर्विसेज ने दो ब्रोकर - एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड और शास्त्र सिक्योरिटीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड का लेखा परीक्षण करते हुए सेबी के परिपत्रों का उल्लंघन किया.

  • Money9
  • Last Updated : August 26, 2025, 21:27 IST
  • Follow
  • Follow

एक विशेष अदालत ने एनएसई को-लोकेशन घोटाले से जुड़े एक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ‘बंदी’ रिपोर्ट (क्लोजर रिपोर्ट) को स्वीकार कर लिया है. इस मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडेय की एक कंपनी शामिल थी.

सीबीआई ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा कि पांडेय द्वारा स्थापित कंपनी आईएसईसी सर्विसेज ने दो ब्रोकर – एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज लिमिटेड और शास्त्र सिक्योरिटीज ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड का लेखा परीक्षण करते हुए सेबी के परिपत्रों का उल्लंघन किया.

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ”आरोपी व्यक्तियों की ओर से आपराधिक इरादा साबित करने के लिए पर्याप्त सामग्री का अभाव था.”

एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान ब्रोकरों को अपर्याप्त ऑडिट रिपोर्ट देने की जानबूझकर अनुमति देने में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) या भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अधिकारियों की कोई मिलीभगत नहीं पाई गई.

सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय के एक संदर्भ पर आईएसईसी सर्विसेज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

एफआईआर में इशारा किया गया था कि को-लोकेशन सुविधा का उपयोग करके एल्गोरिथम ट्रेडिंग में शामिल स्टॉक ब्रोकर के सिस्टम ऑडिट करने में फर्म ने सेबी के मानदंडों का उल्लंघन किया.

को-लोकेशन सुविधा के तहत एनएसई ब्रोकरों को एक निश्चित शुल्क पर अपने सर्वर एनएसई के डेटा सेंटर में रखने की अनुमति देता है, ताकि उन्हें शेयर बाजार के मूल्य फीड तक तेजी से पहुंच मिल सके.

Published: August 26, 2025, 21:27 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • NSE

Related

  • RGRL शेयर हेरफेर मामला:18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना,पांच साल तक बाजार से प्रतिबंधित
  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close