• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

चीनी उद्योग की एथनॉल की खरीद कीमतों में संशोधन की मांग

चीनी उद्योग ने एथनॉल खरीद कीमतों में संशोधन और मिश्रण लक्ष्यों को 20 प्रतिशत से आगे बढ़ाने की मांग की है. इसकी वजह यह है कि राष्ट्रीय एथनॉल कार्यक्रम में इस क्षेत्र का योगदान 73 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 28 प्रतिशत रह गया है.

  • Money9
  • Last Updated : June 2, 2025, 19:12 IST
  • Follow
एथेनॉल
  • Follow

चीनी उद्योग ने एथनॉल खरीद कीमतों में संशोधन और मिश्रण लक्ष्यों को 20 प्रतिशत से आगे बढ़ाने की मांग की है. इसकी वजह यह है कि राष्ट्रीय एथनॉल कार्यक्रम में इस क्षेत्र का योगदान 73 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 28 प्रतिशत रह गया है.

राष्ट्रीय सहकारी चीनी कारखाना महासंघ (एनएफसीएसएफ) ने एक बयान में कहा कि उद्योग ने एथनॉल की मांग को बढ़ावा देने और उच्च मिश्रण के लिए बाजार की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों (एफएफवी) के त्वरित प्रचार और निर्माण की भी मांग की है.

यह मांग आईएफजीई के शुगर बायोएनर्जी ग्रुप के चेयरमैन और एनएफसीएसएफ के बोर्ड के विशेषज्ञ सदस्य रवि गुप्ता के नेतृत्व में उद्योग प्रतिनिधिमंडल द्वारा हाल ही में पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) में आयोजित एक बैठक में की गई थी.

एनएफसीएसएफ ने कहा कि 2022-23 सत्र (अक्टूबर-सितंबर) में चीनी उद्योग ने 43 लाख टन चीनी को एथनॉल उत्पादन की ओर मोड़कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है, जिससे 369 करोड़ लीटर एथनॉल की आपूर्ति संभव हुई है, जो देशभर में ईंधन के साथ मिश्रित कुल एथनॉल का 73 प्रतिशत है.

हालांकि, 2023-24 में चीनी आधारित ‘फीडस्टॉक’ से एथनॉल की आपूर्ति घटकर 270 करोड़ लीटर रह गई, जिसने राष्ट्रीय सम्मिश्रण कार्यक्रम में केवल 38 प्रतिशत का योगदान दिया.

इसने एक बयान में कहा, ‘‘वर्ष 2024-25 में इसके और घटकर 250 करोड़ लीटर रह जाने का अनुमान है, जो 900 करोड़ लीटर के कुल सम्मिश्रण लक्ष्य का केवल 28 प्रतिशत है.’’

इस गिरावट का मुख्य कारण यह है कि गन्ने के उचित और लाभकारी मूल्य (एफआरपी) में वृद्धि के अनुरूप एथनॉल खरीद मूल्य में वृद्धि नहीं की गई है, जिससे चीनी मिलों के लिए इसका उत्पादन कम लाभदायक रह गया है.

Published: June 2, 2025, 19:12 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Ethanol

Related

  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा
  • पश्चिम एशिया संकट: रसोई गैस 60, वाणिज्यिक सिलेंडर 114.5 रुपये महंगा; पेट्रोल-डीजल स्थिर

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close