• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

इंडिगो सीसीआई की जांच के घेरे में, प्रतिस्पर्धा मानदंडों के उल्लंघन की आशंका की जांच जारी: अधिकारी

घरेलू बाजार में 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई है। अब स्थिति स्थिर हो रही है।

  • Money9
  • Last Updated : December 12, 2025, 14:33 IST
  • Follow
Pic: TV9
  • Follow

निष्पक्ष व्यापार नियामक सीसीआई इस बात की जांच कर रहा है कि क्या देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रतिस्पर्धा मानदंडों का उल्लंघन किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह जानकारी विमानन कंपनी के उड़ान व्यवधानों को लेकर नियामक जांच का सामना करने के बीच सामने आई है।

घरेलू बाजार में 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो ने दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दीं जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई है। अब स्थिति स्थिर हो रही है।

विमानन सुरक्षा नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) उड़ान व्यवधानों की जांच करने के साथ-साथ इंडिगो के परिचालन की निगरानी भी बढ़ा रहा है। वहीं कुछ हलकों में इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि क्या विमानन कंपनी की प्रमुख स्थिति भी इसका एक कारण हो सकती है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) आंतरिक रूप से इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इंडिगो ने प्रतिस्पर्धा मानदंडों का उल्लंघन किया है।

अधिकारी ने बताया कि समग्र प्रभुत्व की स्थिति, विशेष मार्गों पर प्रभुत्व और क्या प्रभुत्व का दुरुपयोग हो रहा है जैसे विभिन्न पहलुओं की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इंडिगो के खिलाफ अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है और सीसीआई स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच कर रही है कि क्या प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन हुआ है।

प्रतिस्पर्धा अधिनियम की धारा-4 प्रभुत्व के दुरुपयोग से संबंधित है जो शोषणकारी या बहिष्करणकारी हो सकता है। शोषणकारी का तात्पर्य अत्यधिक मूल्य निर्धारण जैसे कृत्यों से है जबकि बाजार पहुंच से वंचित करना बहिष्करणकारी खंड के अंतर्गत आता है।

नियमों के अनुसार सीसीआई सबसे पहले उपलब्ध जानकारी की विस्तृत जांच करके यह निष्कर्ष निकालता है कि क्या प्रतिस्पर्धा मानदंडों के उल्लंघन के प्रथम दृष्टया प्रमाण मौजूद हैं। प्रथम दृष्टया उल्लंघनों के प्रमाण मिलने पर ही नियामक इस मामले की जांच का आदेश देता है।

किसी इकाई का प्रभुत्व में होना प्रतिस्पर्धा-विरोधी नहीं है लेकिन यदि प्रभुत्व का दुरुपयोग होता है, तो यह प्रतिस्पर्धा के मानदंडों का उल्लंघन माना जाता है।

अन्य कारकों के अलावा एक नवंबर से लागू होने वाले नए उड़ान ‘ड्यूटी’ मानदंडों को लागू करने में उचित योजना की कमी को इंडिगो में परिचालन संबंधी व्यवधानों का एक प्रमुख कारण माना जा रहा है।

सीसीआई बाजार में प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रथाओं को रोकने के साथ-साथ निष्पक्ष व्यापार के तरीकों को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। अन्य शक्तियों के अलावा, नियामक विभिन्न क्षेत्रों में अनुचित व्यावसायिक प्रथाओं पर रोक लगाने के लिए जुर्माना लगा सकता है और निषेधाज्ञा जारी कर सकता है।

Published: December 12, 2025, 14:33 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • IndiGo

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close