• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

टाटा कम्युनिकेशंस को जीएसटीएटी का डिजिटल ढांचा तैयार करने का ऑर्डर मिला

टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि करोड़ों रुपये का यह प्रतिष्ठित ऑर्डर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहलों के लिए एक विश्वसनीय प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में उसकी स्थिति को और मजबूत करेगा।

  • Money9
  • Last Updated : September 29, 2025, 19:05 IST
  • Follow
  • Follow

टाटा कम्युनिकेशंस ने सोमवार को कहा कि उसे माल एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) से ‘कई करोड़ रुपये’ का एक ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नेटवर्क, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), क्लाउड और सुरक्षा सहित सभी क्षेत्रों में एकीकृत प्रबंधन के साथ एक संपूर्ण डिजिटल ढांचा तैयार करने के लिए है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य जीएसटीएटी के संचालन में तेजी लाना और उसे सुव्यवस्थित करना है। यह परियोजना देश भर में न्यायाधिकरण की सभी पीठों तक निर्बाध पहुंच को सक्षम करेगी, डेटा सुरक्षा को मजबूत करेगी और एक सरल उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करेगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘टाटा कम्युनिकेशंस को जीएसटीएटी की पीठों के लिए एक व्यापक डिजिटल बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए एक रणनीतिक परियोजना आवंटित की गई है। इसमें नेटवर्क संरचना, आईओटी, क्लाउड और सुरक्षा के साथ सभी क्षेत्रों में एकीकृत प्रबंधन शामिल है।’’

टाटा कम्युनिकेशंस ने कहा कि करोड़ों रुपये का यह प्रतिष्ठित ऑर्डर महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहलों के लिए एक विश्वसनीय प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में उसकी स्थिति को और मजबूत करेगा।

इस ऑर्डर के तहत कंपनी एलएएन, डब्ल्यूएएन, एसडी-डब्ल्यूएएन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, क्लाउड सेवाओं और उन्नत सुरक्षा को कवर करते हुए एक सुरक्षित, मापनयोग्य और बुद्धिमान डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करेगी।

जीएसटीएटी माल एवं सेवा कर से संबंधित विवादों के समाधान के लिए एक समर्पित अपीलीय निकाय है। इसकी मुख्य पीठ नई दिल्ली में स्थित है जबकि विभिन्न राज्यों में 31 पीठें हैं।

Published: September 29, 2025, 19:05 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • 18% GST

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close