• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

TCS का नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये पर

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया है.

  • Money9
  • Last Updated : April 10, 2025, 17:51 IST
  • Follow
TCS
  • Follow

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में 1.68 प्रतिशत घटकर 12,224 करोड़ रुपये रह गया है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ आमतौर पर आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों की घोषणा की शुरुआत होती है.

कंपनी का वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में कुल राजस्व 64,479 करोड़ रुपये रहा जो सालाना आधार पर 5.3 प्रतिशत अधिक है. समूचे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए टीसीएस का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 5.76 प्रतिशत बढ़कर 48,553 करोड़ रुपये हो गया. वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का कारोबार 5.99 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,55,324 करोड़ रुपये रहा.

टीसीएस के मुख्य कार्यकारी के. कृतिवासन ने कहा, ‘हम वार्षिक राजस्व में 30 अरब अमेरिकी डॉलर को पार करने और लगातार दूसरी तिमाही में मजबूत ऑर्डर बुक हासिल कर खुश हैं.’

इस बीच, टीसीएस के निदेशक मंडल ने कंपनी के एक रुपये मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 30 रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है. टीसीएस का चौथी तिमाही का परिणाम वैश्विक अर्थव्यवस्था पर छाए अनिश्चितता के बादलों के बीच आया है, जो अमेरिका के शुल्क के कभी लागू होने तो कभी हटने के रुख से उत्पन्न हुआ है.

Published: April 10, 2025, 17:51 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • TCS

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close