• money9
  • Insurance
  • Saving
  • Mutual Funds
  • Mirae Asset MF
  • Breaking Briefs
downloadDownload The App
Close
  • Home
  • Videos
  • Podcast
  • Banking
  • Bulletin
  • Gold
  • Healthcare
  • Real Estate
  • Tax
  • Travel
  • Survey 2023
  • Survey Report
  • Breaking Briefs
  • Insurance
  • Savings
  • Loan
  • Crypto
  • Investment
  • Mutual Funds
  • Real Estate
  • Tax
  • Exclusive
  • Home / Latest News

तेजस ने 7,492 करोड़ रुपये के बीएसएनएल सौदे के तहत दूरसंचार गियर की आपूर्ति पूरी की

जस नेटवर्क्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) आनंद अथरेया ने हाल ही में कंपनी के तिमाही आंकड़ों की घोषणा के मौके पर कहा, “हमने बीएसएनएल 4जी/5जी नेटवर्क के लिए 100,000 से अधिक साइट भेजी हैं।

  • Money9
  • Last Updated : May 4, 2025, 22:16 IST
  • Follow
  • Follow

टाटा समूह की दूरसंचार उपकरण कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने अगस्त, 2023 में दिए गए सौदे के तहत 4जी और 5जी सेवाओं के लिए एक लाख स्थल स्थापित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल को दूरसंचार उपकरणों की आपूर्ति पूरी कर ली है। कंपनी ने यह जानकारी दी। तेजस नेटवर्क्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) आनंद अथरेया ने हाल ही में कंपनी के तिमाही आंकड़ों की घोषणा के मौके पर कहा, “हमने बीएसएनएल 4जी/5जी नेटवर्क के लिए 100,000 से अधिक साइट भेजी हैं। यह रिकॉर्ड समय में वितरित दुनिया के सबसे बड़े एकल-विक्रेता आरएएन नेटवर्क में से एक है। इसलिए मुझे लगता है कि मुझे टीम पर बहुत गर्व है और साथ ही टीसीएस, सी-डॉट और हमारे ग्राहक बीएसएनएल के संघ पर भी, जिन्होंने वास्तव में इसे संभव बनाने में हमारी मदद की।”

कंपनी ने टीसीएस के नेतृत्व वाले संघ के हिस्से के रूप में व्यापक परीक्षण पूरा करने के बाद 7,492 करोड़ रुपये का सौदा हासिल किया। बीएसएनएल के जून में अपनी 4जी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है। हालांकि, निजी दूरसंचार कंपनियां 4जी सेवाएं लगभग नौ साल पहले ही शुरू कर चुकी हैं। इसके बाद बीएसएनएल नेटवर्क को 5जी सेवाओं में उन्नत करने की योजना है।

कंपनी ने मार्च तिमाही के दौरान लगभग 72 करोड़ रुपये का एकीकृत घाटा और परिचालन आय 44 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,907 करोड़ रुपये दर्ज की। पिछले वित्त वर्ष के लिए, तेजस नेटवर्क्स का एकीकृत लाभ कई गुना वृद्धि के साथ 446.53 करोड़ रुपये और परिचालन आय तीन गुना से अधिक की वृद्धि के साथ 8,923 करोड़ रुपये रही थी।

तेजस ने दिसंबर में कई सर्किलों में कंपनी की बैकएंड नेटवर्क क्षमता बढ़ाने के लिए दूरसंचार गियर की आपूर्ति के लिए वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) के साथ तीन साल का अनुबंध भी हासिल किया है। तेजस नेटवर्क्स के मुख्य परिचालन अधिकारी अर्नोब रॉय ने कहा कि कंपनी ने वीआईएल के लिए प्राप्त पहले चरण का ऑर्डर पूरा कर लिया है और परियोजना को भी क्रियान्वित किया है।

Published: May 4, 2025, 22:14 IST

Download Money9 App for the latest updates on Personal Finance.

  • Telecom

Related

  • युद्ध के बीच गोल्ड फंडों में बढ़ा आकर्षण, निप्पॉन ने दिया एक साल में 84 फीसदी रिटर्न
  • इंडिगो 14 मार्च से घरेलू, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन शुल्क वसूलेगी
  • मर्सिडीज अप्रैल से अपने सभी वाहनों की कीमतों में दो प्रतिशत की करेगी बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमतें कम करने के लिए ‘स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ का इस्तेमाल करेंगे: ट्रंप
  • तेल कीमत बढ़ने से IOC, BPCL, HPCL का लाभ प्रभावित होने की आशंका:एसएंडपी
  • बहरीन में ईरानी ड्रोन हमले में विलवणीकरण संयंत्र को नुकसान पहुंचा

Latest

  • 1. Know the correct way to get KYC done!
  • 2. Why health insurance claim gets rejected?
  • 3. Power to Respond!
  • 4. What is Asset Under Management?
  • 5. No Worries on Medical Expenses!
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy & Cookies Notice
  • Complaint Redressal
  • Copyright © 2026 Money9. All rights reserved.
  • share
  • Facebook
  • Twitter
  • Whatsapp
  • LinkedIn
  • Telegram
close